ICC World Cup 2023

BAN vs SL: मैथ्यूज को टाइम आउट देने पर ICC करेगी अंपायर पर कार्रवाई? श्रीलंकाई क्रिकेटर ने पेश किए सबूत

World Cup: वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार बांग्लादेश-श्रीलंका मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ था. श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी के दौरान एंजेलो मैथ्यूज को शाकिब अल हसन की अपील के बाद टाइम आउट दे दिया गया. मैथ्यूज बिना कोई गेंद खेले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद से बवाल उठ गया है. आईसीसी के नियम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है.

वर्ल्ड कप में टाइम आउट पर बवाल

आईसीसी के इस नियम का प्रयोग पहली बार सोमवार को किया गया. श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान 25वें ओवर में बल्लेबाजी करने एंजेलो मैथ्यूज आए लेकिन उनका हेलमेट सही नहीं था, जिसके बाद वो हेलमेट मंगवाए लेकिन तब तक बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से टाइम आउट की अपील कर दी. हालांकि, अंपायर ने शाकिब से दो बार पूछा, उसके बाद शाकिब के अपील पर मैथ्यूज को आउट करार दे दिया. एंजेलो मैथ्यूज टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.

अंपायर के फैसले ने नाखुश श्रीलंका

अंपायर के इस फैसले से न सिर्फ मैथ्यूज बल्कि, पूरी श्रीलंकाई टीम नाखुश दिखी. मैच के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने अपने फैसले को लेकर सबूत भी पेश किया, जिसमें स्पष्ट दिख रहा है कि पांच सेकंड के चलते अंपायर से गलती हुई है. एंजेलो मैथ्यूज को आउट दिए जाने के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने शाकिब अल हसन की आलोचना की. अब सवाल ये उठता है कि अगर अंपायर से गलती हुई है तो क्या आईसीसी अंपायर के खिलाफ कार्रवाई करेगी? भारत के पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने इस मामले पर अपनी बात कही है.

टाइम आउट पर मनिंदर सिंह की राय

एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए मनिंदर सिंह ने कहा कि, आईसीसी का ये नियम बेकार है. अगर ऐसा नियम है भी तो एक बदलाव करना चाहिए और अंतिम फैसला अंपायर के पास होना चाहिए. उनका कहना था कि नियम अगर है तो उसमें अंपायर की भूमिका ज्यादा होनी चाहिए, ताकि वो चीजों को देख सकें कि तय समय में बल्लेबाज खेलने के लिए नहीं उतरा को ऐसा क्यों हुआ?

क्या अंपायर के खिलाफ होगी कार्रवाई

एंजेलो मैथ्यूज के सबूत पेश करने और आईसीसी के अंपायर पर कार्रवाई करने को लेकर मनिंदर सिंह ने कहा कि आईसीसी ऐसा कभी नहीं कर सकता है. आईसीसी अपने अंपायर को डिफेंड करने की कोशिश करेगा और उसमें वह सफल भी होगा. मनिंदर सिंह ने कहा कि अंपायर कभी भी अपने अंपायर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें- BAN vs SL: हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई श्रीलंका, बांग्लादेश ने 3 विकेट से दी शिकस्त, असलंका का शतक नहीं आया काम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago