देश

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार को घेरने की तैयारी, जयंत चौधरी की विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी, ये है मांग

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ अपना-अपना दांव चलना शुरू कर दिया है. अपनी-अपनी मांगों को लेकर राजनीतिक दल यूपी सरकार के खिलाफ सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं. राष्ट्रीय लोकदल (RLD) भी किसानों के अलग-अलग मुद्दों को लेकर योगी सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है और मांगें पूरी न होने पर विधानसभा का घेराव करने की भी चेतावनी दी है.

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने पत्रकारों को बताया कि,23 दिसंबर तक अगर उत्तर प्रदेश में गन्ने का मूल्य ₹450 प्रति क्विंटल नहीं किया गया तो रालोद किसान पंचायत करेगी और इसके बाद 26 दिसंबर को रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह (Jayant Chaudhary) की अगुवाई में विधानसभा का घेराव किया जाएगा. अनिल दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार 23 दिसंबर तक गन्ने का मूल्य 450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बढ़ाए और अगर 23 तक ये मूल्य नहीं बढ़े तो रालोद किसान पंचायत करेगी.

उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनकी मांग जल्द से जल्द पूरी नहीं की गई तो 26 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे और मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा अनिल दुबे ने ये भी कहा कि किसानों के साथ प्रदेश में अन्याय हो रहा है. ना ही गन्ने का रेट बढ़ा है और ना ही बकाए का भुगतान हो रहा है. अनिल दुबे ने ‘इंडिया’ गठबंधन पर कहा कि, हम देश में बदलाव लाने का काम करेंगे. इंडिया गठबंधन की मजबूती पर काम किया जा रहा है. भाजपा तो बस पूंजीपतियों की हितैषी पार्टी रह गई है.

ये भी पढ़ें- Good News: गरीब बुजुर्गों को पेंशन देगी यूपी सरकार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

‘जनता से किए वादे भूल गई भाजपा’

रालोद प्रवक्ता ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता से किए वादों को भाजपा भूल गई है. क्योंकि अभी तक वादे पूरे नहीं किए गए हैं. अब भाजपा को बेनकाब करने का काम राष्ट्रीय लोकदल करेगी. अनिल दुबे ने बेरोगारी को लेकर कहा कि भाजपा ने युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, पर आज की क्या स्थिति है?

पार्टी विस्तार पर है फोकस

अनिल दुबे ने पार्टी को लेकर कहा कि इस वक्त पार्टी विस्तार का काम कर रही है. इस विस्तार के साथ ही अलग-अलग मुद्दे उठाकर भाजपा को घेरने की कवायद भी का जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

6 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

10 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

13 minutes ago

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

56 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

1 hour ago