खेल

IPL Auction 2024 के लिए 333 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट, बिकेंगे सिर्फ 77 खिलाड़ी, जानें ऑक्शन की A टू Z डिटेल्स

IPL Auction 2024: दुबई में मंगलवार 19 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के लिए ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. इस बार के ऑक्शन के लिए 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं. जिसमें से 77 खिलाड़ियों की ही किस्मत बदलेगी, जिसमें 30 विदेशी प्लेयर्स भी शामिल होंगे. आइए ऑक्शन से जुड़े सभी चीजों के बारे में डिटेल्स से जानते हैं.

ऑक्शन की शुरुआत कितने बजे से होगी

आईपीएल ऑक्शन को लेकर आपके दिमाग में पहला सवाल यही आता है कि इस बार ऑक्शन कहां आयोजित की जाएगी. इसके अलावा ऑक्शन कब और कितने बजे से शुरू होगा? तो जानकारी के लिए बता दें कि दुबई में 19 दिसंबर को ऑक्शन आयोजित की जाएगी. दुबई के कोका-कोला एरेना में भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजे से शुरू होगा.

पहली बार देश से बाहर हो रहा ऑक्शन

बता दें कि आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब ऑक्शन का आयोजन भारत से बाहर हो रहा है. हालांकि, आईपीएल के मैचों का आयोजन भी पहले साउथ अफ्रीका, यूएई में कराया गया है, लेकिन पहली बार है, बज ऑक्शन का आयोजन देश से बाहर हो रहा है.

घर बैठे में फ्री में देखें लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले लाइव को देखना चाहते हैं, तो आप फ्री में घर बैठे ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने फोन में जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा. उसके बाद ऐप ओपन करके उसके स्पोर्ट्स कैटेगरी में जाना होगा. वहां 19 दिसंबर की दोपहर एक बजे से लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल जाएगी.

कितने प्लेयर्स पर बोली लगेगी और कितने बिकेंगे

आईपीएल ऑक्शन में इस बार कुल 333 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं. इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं. इनमें से 77 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाएगा, जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे. ऑक्शन में 11 देशों के कुल 119 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. सबसे ज्यादा इंग्लैंड से 25 और ऑस्ट्रेलिया से 21 खिलाड़ी हैं. इस बार नामीबिया और नीदरलैंड्स से भी एक-एक खिलाड़ी ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं. ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 116 खिलाड़ी कैप्ड और 215 खिलाड़ी अनकैप्ड हैं. वहीं 23 खिलाड़ियों ने अपनी अधिकतम बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है. जबकि, 13 खिलाड़ियों के अधिकतकम बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है.

किस टीम के पर्स में कितने रुपये हैं

S. NO

  टीम

पर्स में कितने रुपये           (CR)

कितने स्लॉट खाली

भारतीय खिलाड़ी

विदेशी खिलाड़ी

01

चेन्नई सुर किंग्स (CSK)

31.40

6

3

3

02

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

28.95

9

5

4

03

गुजरात टाइटंस (GT)

38.15

8

6

2

04

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

32.70

12

8

4

05

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

13.15

6

4

2

06

मुंबई इंडियंस (MI)

17.75

8

4

4

07

पंजाब किंग्स (PBKS)

29.10

8

6

2

08

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)

23.25

6

3

3

09

राजस्थान रॉयल्स (RR)

14.50

8

5

3

10

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

34

6

3

3

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

13 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

22 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

33 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

42 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

57 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago