Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Good News: गरीब बुजुर्गों को पेंशन देगी यूपी सरकार, CM योगी बोले- नौजवान को रोजगार, हर किसान को उपज की गारंटी

CM Yogi News: यूपी में सीएम योगी ​आदित्यनाथ ने आज कई जनकल्याणकारी घोषणाएं कीं. उन्होंने नौजवान को रोजगार देने और किसान को उपज की गारंटी दी. उन्होंने गरीब बुजुर्गों के लिए पेंशन का ऐलान किया.

Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Old Age Pension In UP: भारत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सरकार ने बुजुर्गों के लिए गुड न्यूज दी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार गरीब बुजुर्गों को पेंशन देगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेंशन का ऐलान करते हुए कई अन्य योजनाओं का ब्यौरा भी दिया. उन्होंने कहा- सबसे बड़ी जाति गरीब हैं, उनकी सुनवाई जरूरी है. हम उन्हें हर सरकारी योजना का लाभ दिलवाएंगे.

नौजवान को रोजगार और किसान को उपज की गारंटी: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 16 दिसंबर को कहा— “हम नौजवान को रोजगार देंगे, हम किसान को उसकी उपज की गारंटी देंगे। हम हर हस्तशिल्पी की कला का सम्मान करेंगे.” मुख्यमंत्री बोले कि प्रदेश में हम हर गरीब-वंचित को शासन की योजना के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे, हर व्यापारी को सुरक्षा की गारंटी देंगे, हर बहन-बेटी को सुरक्षा की गारंटी भी देंगे. सुरक्षा और सुशासन से ही समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा— “आज प्रदेश में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘पीएम आवास योजना’ के तहत अपना आवास एवं ‘पीएम आयुष्मान भारत योजना’ के तहत ₹5 लाख के स्वास्थ्य बीमा सुरक्षा कवर की कल्पना आज वास्तविक धरातल पर उतरती हुई दिखाई दे रही है. इतना ही नहीं, भाजपा सरकार में खुशहाली का माहौल, घर के पास ही रोज़गार मिल रहा है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest