जदयू नेता के सी त्यागी.
KC Tyagi Statement: जदयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी ने कहा है कि जिन लोगों ने चुनाव में शब्दों की मर्यादा तोड़ी है मैं चाहता हूं उसके खिलाफ कार्रवाई चुनाव आयोग करें. उन्होंने कहा कि आयोग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे, जो लोकतंत्र की परंपरा को समाप्त कर रहे हैं. साथ ही बोले कि चुनाव आयोग ने आश्वस्त किया है कि निष्पक्ष और सही मतदान होगा.
राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा चिराग पासवान पर दिए गए बयान पर त्यागी ने कहा कि वह ऐसी भाषा के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कौन सा घर ऐसा है, जहां आग नहीं लगी है. उन्हें (तेजस्वी) अपने घर में झांककर देखना चाहिए.
नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल होने पर उन्होंने कहा हमें जानकारी नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री साथ काम कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के पटना में जुटान पर उन्होंने कहा कि यह कोई असर की बात नहीं है चुनाव के दौरान सभी लोग यह काम करते हैं.
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि इस बार बिहार से जदयू साफ हो जाएगी, इस पर पलटवार करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि पिछली बार एक सीट मिली थी, इस बार कहीं महागठबंधन को उससे भी हाथ धोना न पड़ जाए.
उन्होंने तेजस्वी यादव को सलाह दी कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर झूठ शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि झूठ असंसदीय शब्द है. तेजस्वी के रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद के शासन में सबसे ज्यादा नौकरियां जाने के साथ पलायन भी हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…