Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘जिन लोगों ने शब्दों की मर्यादा तोड़ी…’, जदयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग करे उसके खिलाफ कार्रवाई

राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा चिराग पासवान पर दिए गए बयान पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि वह ऐसी भाषा के पक्ष में नहीं हैं.

KC Tyagi

जदयू नेता के सी त्यागी.

KC Tyagi Statement: जदयू के वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार के राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी ने कहा है कि जिन लोगों ने चुनाव में शब्दों की मर्यादा तोड़ी है मैं चाहता हूं उसके खिलाफ कार्रवाई चुनाव आयोग करें. उन्होंने कहा कि आयोग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे, जो लोकतंत्र की परंपरा को समाप्त कर रहे हैं. साथ ही बोले कि चुनाव आयोग ने आश्वस्त किया है कि निष्पक्ष और सही मतदान होगा.

राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा चिराग पासवान पर दिए गए बयान पर त्यागी ने कहा कि वह ऐसी भाषा के पक्ष में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कौन सा घर ऐसा है, जहां आग नहीं लगी है. उन्हें (तेजस्वी) अपने घर में झांककर देखना चाहिए.

नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल होने पर उन्होंने कहा हमें जानकारी नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री साथ काम कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं के पटना में जुटान पर उन्होंने कहा कि यह कोई असर की बात नहीं है चुनाव के दौरान सभी लोग यह काम करते हैं.

तेजस्वी को सलाह

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि इस बार बिहार से जदयू साफ हो जाएगी, इस पर पलटवार करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि पिछली बार एक सीट मिली थी, इस बार कहीं महागठबंधन को उससे भी हाथ धोना न पड़ जाए.

उन्होंने तेजस्वी यादव को सलाह दी कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर झूठ शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि झूठ असंसदीय शब्द है. तेजस्वी के रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजद के शासन में सबसे ज्यादा नौकरियां जाने के साथ पलायन भी हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital