जदयू विधायक सुधांशु शेखर.
Horse Trading: बिहार में एनडीए की सरकार का गठन हो गया है. एनडीए ने दो दिन पहले यानी 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. वहीं दूसरी ओर इस मामले से जुड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, सत्तारूढ़ जदयू के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई थी. मंगलवार (13 फरवरी) को जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर ने एक एफआईआर दर्ज करवाई है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें विश्वास मत से पहले राजद (महागठबंधन) में जाने के लिए 10 करोड़ रुपये की रिश्वत और कैबिनेट मंत्री पद ऑफर किया गया था.
मीडिया के एक सवाल के का जवाब देते हुए जदयू एमएलए सुधाशु शेखर ने कहा कि उन्होंने किसी दवाब में आकर कोई फैसला नहीं लिया है. उनके साथ घटना घटी, जिसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाया है. आगे उन्होंने बताया कि इंटरनेट के जरिए कॉल आया था. जिसमें उन्हें 5 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर दिया गया.
सुधांशु शेखर, मधुबनी जिले के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं. पटना के डीएसपी (कानून व्यवस्था) कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि सुधांशु शेखर से कोतवाली पुलिस स्टेशन में अपनी ही पार्टी के विधायक संजीव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है. यह मामला भरतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.
जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि पार्टी के विधायक संजीव कुमार ने एनडीए के खिलाफ माहौल बनाने के लिए मदद करने को कहा था. इसके साथ ही बड़ी रकम और मंत्री पद के लिए ऑफर किया गया था. इसके अलावा उन्होंने विधायक संजीव कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्हें दो अन्य विधायकों को भी विश्वास में लेने से रोकने के लिए ‘अपहरण’ की कोशिश की गई.
यह भी पढ़ें: शंभू बॉर्डर पर तैनात की गई पैरामिलिट्री फोर्स की 60 कंपनियां, इन 5 सीमाओं को किया गया सील
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…