देश

Farmers Protest 2024: “मांगों को सरकार गंभीरता से ले…शोषण न करे” किसानों के पक्ष में बोलीं मायावती, सरकार को दी ये नसीहत

Farmers Protest 2024: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम व बसपा सुप्रीमो मायावती भी आंदोलन कर रहे किसानों के पक्ष में उतर आई हैं. उन्होंने किसानों के पक्ष में समर्थन करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर की है और सरकार को नसीहत दी है. इसी के साथ ही भाजपा सरकार पर जुबानी हमला करते हुए कहा है कि, अन्नदाता का शोषण करना ठीक नहीं है. साथ ही ये भी कहा है कि, अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो माँगें हैं सरकार उन्हें गंभीरता से ले.

एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए मायावती ने कहा कि, “अपने भारत को अन्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने वाले मेहनतकश किसानों की जो माँगें हैं सरकार उन्हें गंभीरता से ले तथा उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके उनका समय से समुचित समाधान करे, ताकि अन्नदाता किसानों को अपनी माँगों के समर्थन में बार-बार आन्दोलन के लिए मजबूर न होना पड़े.” इसी के साथ ही एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि, “इस सम्बंध में ’दिल्ली चलो’ के वर्तमान अभियान के तहत् आन्दोलित किसानों पर सख्ती करने के बजाय केन्द्र सरकार उनसे सही वार्ता करके उनके आन्दोलन को समाप्त करने का प्रयास करे तो बेहतर तथा इनका शोषण करना भी ठीक नहीं.”

ये भी पढ़ें-Kisan Andolan: “ये कैसा अमृतकाल किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार, धिक्कार…” अखिलेश ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना

ये है मांग

बता दें कि सोमवार को किसानों द्वारा फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी देने के साथ ही कई अन्य मांगों पर केंद्र सरकार से बात की थी लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला. इसी के बाद किसानों ने दिल्ली कूच कर दिया है और लगातार पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधों को तोड़ते हुए लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं. इसको देखते हुए दिल्ली के 5 बॉर्डर सील कर दिए गए हैं.

मालूम हो कि, किसानों के ‘दिल्ली चलो’ को देखते हुए 13 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटे 5 प्रमुख मार्गों को बंद कर दया था. हरियाणा में दिल्ली के साथ सिंधू, टिकरी और झड़ौदा बॉर्डर है. इन बॉर्डरों को भी सील कर दिया गया है ताकि किसान आंदोदन के नाम पर किसी प्रकार का उपद्रव ना हो सके. तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि, हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स की 60 कंपनियां तैनात कर दी गई है. साथ ही पुलिस की 50 कंपनियां भी तैनात की गई हैं. ताकि किसान आगे न बढ़ सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago