Naugachia Husband Murder: बिहार के नवगछिया से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. पांच साल से चल रहे अवैध प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी खौफनाक साजिश रची कि हर कोई सन्न रह गया. पति सिर्फ इस रिश्ते का विरोध कर रहा था और इसी बात के लिए उसे अपनी जान देकर कीमत चुकानी पड़ी. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है.
ऐसे रची गई खौफनाक साजिश
पुलिस के मुताबिक खरीक थाना क्षेत्र के रहने वाले उमेश शर्मा की पत्नी अनिता देवी का पिछले पांच सालों से पंकज शर्मा नाम के शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. उमेश को अपनी पत्नी के इस अवैध रिश्ते के बारे में पता चल चुका था और वह इसका लगातार विरोध करता था. बस इसी बात से खफा होकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया.
हैदराबाद से बिहार पहुंचा प्रेमी
इस खौफनाक साजिश को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी पंकज शर्मा ने शातिर तरीका अपनाया. वह हैदराबाद से फ्लाइट पकड़कर सीधे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचा. वहां से वह अपने दो साथियों, मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद इरफान के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर नवगछिया आया.
इसके बाद प्लान के मुताबिक उमेश शर्मा को किसी बहाने से स्कॉर्पियो में बैठाया गया और उसे कुर्सेला की ओर ले जाया गया. आरोप है कि रास्ते में ही चलती गाड़ी में उसका गला घोंटकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने उमेश के शव को कटिहार के मनिहारी इलाके में कोसी नदी के मलकाइन घाट के पास पानी में फेंक दिया.
ये भी पढ़ें- Udaipur Crime: पुरानी रंजिश में खौफनाक वारदात! काली Scorpio ने महिला को कुचला, CCTV में कैद पूरी घटना
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
6 अगस्त को उमेश शर्मा के अचानक लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. शुरुआती जांच में ही मामला सामान्य गुमशुदगी का नहीं लगा. जब पुलिस ने जांच के आधार पर शिकंजा कसा तो शक की सुई सीधे मृतक की पत्नी अनिता देवी पर जा टिकी.
कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने अनिता देवी, मो. सोहेल और मो. इरफान को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की गोताखोर टीम ने काफी मशक्कत के बाद कोसी नदी से उमेश का शव भी बरामद कर लिया है. नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी पंकज शर्मा की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
