देश

Jhansi: इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद प्रेमजाल में फंसा कर दो नाबालिग किशोरियों से युवकों ने किया दुष्कर्म, फिर जा रहे थे बेचने, पुलिस ने दबोचा

देवेश प्रताप सिंह राठौर

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों पर आरोप है कि दोनों ने पहले एक नाबालिग किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, फिर प्रेम जाल में फंसा कर उसे अपने पास बुलाया और दुष्कर्म किया. यही नहीं इसके बाद दोनों किशोरी को बेचने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने दोनों को दबोच लिया.

जानकारी सामने आ रही है कि दोनों किशोरियों को बेचने जा रहे दो लड़कों को बरुआसागर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी अंजली विश्वकर्मा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, अलग अलग थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों को दो युवक कार्तिक रजक और सनी निवासी मप्र के शिवपुरी जिले के थाना दिनारा ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म के जरिए पहले दोस्ती कर लड़कियों को विश्वास में लिया और फिर रंगीन दुनिया के सपने दिखाते हुए प्रेम जाल में फंसाकर फर्जी शादी की. इसके बाद लड़कियों को झांसी रेलवे स्टेशन पर बुलाकर उनको बहला फुसलाकर कर अगवा करते हुए रफूचक्कर हो गए.

ये भी पढ़ें- Lucknow: बदमाशों ने दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर की लूटपाट, विरोध करने पर महिला को उतारा मौत के घाट

उन्होंने आगे बताया कि एएसपी अंजली विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया नेटवर्किंग और साइबर सेल की मदद से गुमशुदा दोनों लड़कियों की लाइव लोकेशन पूना रेलवे स्टेशन पर ट्रेस करने में सफलता प्राप्त कर ली. इस पर तत्काल सब इंस्पेक्टर चंदन सरोज के नेतृत्व में कांस्टेबल लाल तिवारी सहित महिला कांस्टेबल कंचन की टीम गठित करते हुए टीम को अपहृत लड़कियों की बरामदगी के लिए पूना रवाना किया. लगभग 13 सौ किलोमीटर की लंबी यात्रा तय करते हुए पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कियों को आरोपी युवकों के साथ पूना रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया. एसएसपी अंजली विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियों ने बताया कि दोनों युवक द्वारा अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला फुसलाकर ऊंचे सपने दिखाते हुए ले गए थे और फिर एक मकान में रखा, जहां दोनों के साथ दुष्कर्म किया और फिर दोनों को बेचने के योजना बना रहे थे. दोनों किशोरियों को पूना से बाहर भेजने की प्लानिंग लड़के बना ही रहे थे कि पुलिस ने दबोच लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

14 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

51 minutes ago