देश

Jhansi: रात में आवारा मवेशी से टकराने पर बाइक सवार दो सिपाहियों की मौत, पुलिस महकमे में छाया मातम

देवेश प्रताप सिंह राठौर

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से पुलिस महकमे के लिए दुखद खबर सामने आ रही है. यहां पर आवारा मवेशी से टकराने के बाद बाइक सवार दो सिपाहियों की इलाज के दौरान मौत होने से, पूरा पुलिस विभाग दुखी है. बताया जा रहा है कि सिपाहियों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. दुर्घटना के वक्त उनके सिर पर चोट लगने के कारण ही उनकी मौत हो गई है. ऐसे में सभी पुलिसकर्मी अपनी दुख व्यक्त करते हुए यही कह रहे हैं कि अगर हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी.

जानकारी सामने आ रही है कि, बुधवार की रात्रि टीकमगढ रोड पर ड्यूटी कर रहे मऊरानीपुर कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों की मोटरसाइकिल दुर्घटना की शिकार हो गई थी. बताया जा रहा है कि, बुधवार की रात करीब 10 बजे टीकमगढ रोड स्थित दीपक मेमोरियल स्कूल के पास से ड्यूटी कर मोटरसाइकिल से लौट रहे कोतवाली मऊरानीपुर में तैनात सिपाही धर्मेन्द्र कुमार व अमरपाल सिंह सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों को नहीं देख पाए थे और उनसे बुरी तरह से टकरा गए थे. इसके बाद दोनों को लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा था. हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया गया था. जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी थी. बताया जा रहा है कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और सिर पर चोट लगने के कारण खून बहुत बह गया था. इसी कारण उनको इलाज के दौरान नहीं बचाया जा सका. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस के बीच शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ें- कहीं 25 तो कहीं 110 रुपये किलो बिक रहा टमाटर; एक महीने में पांच गुना तक बढ़ी कीमतें, जानें देशभर में कहां कितना है भाव

साथी सिपाहियों की मौत के बाद कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी इन्द्राकांता दिवेदी व क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत दोनों सिपाहियों को श्रद्धांजलि दी गई, इसी के साथ सभी बाइक सवार सिपाहियों को हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने के लिए संदेश दिया गया. इस मौके पर अधिकारियों व पुलिस के जवानों सहित गणमान्य नागरिकों ने दोनों मृत सिपाहियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रंद्दाजली दी. सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की. शोक सभा में कोतवाली प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय , उपनिरीक्षक आदित्य कुमार अवस्थी , सहदेव सिंह , शत्रुघन सिंह , ओमवीर पाल, श्याम साहू , सत्यराय , विजय शंकर मिश्रा, हामिद अंसारी, मुख्तार आलम , लक्ष्मीनारायण पाण्डेय , आदित्य दीक्षित , पंकज यादव, राहुल , धीरेन्द्र सिंह , रघुराज सिंह , गोपाल सिंह, विनय मिश्रा, रीता बिन्द, भगवती , सुनीता, प्राची आदि मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

2 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

3 hours ago