देश

Jharkhand: विधानसभा चुनाव से पहले ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री मिथिलेश ठाकुर के करीबियों के ठिकानों पर मारा छापा

झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी (ED) रांची में 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ईडी ने आईएएस अधिकारी मनीष रंजन, झारखंड सरकार में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स के ठिकानों पर ये छापेमारी कर रही है.

ED ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में मारा छापा

एक सीनियर आईएएस की बहन के हरिहर रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी चल रही है. ईडी ने यह एक्शन जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में लिया है. फिलहाल छापेमारी वाली जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है. ईडी ने 5-6 दिन पहले भी झारखंड के अलग-अलग जिलों में छापेमारी की थी.

यह भी पढ़ें- ‘नासिक आने से पहले ट्रेन में बड़ा धमाका होगा’, फ्लाइट के बाद अब मुंबई हावड़ा मेल में ब्लास्ट की दी गई धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

ईडी ने बरामद किया था करोड़ों रुपये

ईडी ने डीटीओ के रांची और धनबाद आवास पर छापेमारी की थी. इस दौरान भारी मात्रा में कैश मिला था. ईडी ने ये कार्रवाई एफआईआर के आधार पर की. इससे पहले इसी साल मई के महीने में एक मंत्री के करीबी के घर से छापेमारी में 35.23 करोड़ रुपये बरामद किए थे. इससे पहले झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम कैश कांड मामले में फंसे थे. एजेंसी ने उनको गिरफ्तार किया था. फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

21 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

25 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

60 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago