करवा चौथ 2024.
Karwa Chauth 2024 Karva in Puja Thali: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. करवा चौथ के दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय चंद्र देव की पूजा के बाद पारण करती हैं. मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से रखने पर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए रखती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि करवा चौथ व्रत के दौरान पूजा की थाली में कितने करवे रखना शुभ और करवा में क्या भरना अच्छा रहेगा.
शास्त्रों के जानकारों की मानें तो करवा चौथ के दिन पूजा की थाली में दो करवा होना बेहद जरूरी है. दो में से एक करवा सुहागिन महिलाओं के लिए होता है जबकि, दूसरा करना माता का होता है. हालांकि, कई जगहों पर महिलाएं तीन करवे भी रखती हैं.
करवा चौथ के दिन पूजा की थाली में रखे जाने वाले करवों में मुख्य रूप से गेहूं भरा जाता है. हलांकि, कई जगहों पर महिलाएं एक करवा में अनाज और दूसरे में गंगाजल रखती हैं. जिस करवे में गंगाजल भरा होता है उसी से चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2024: इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
करवा चौथ के दिन कई स्थानों पर पूजा की थाली में तीन करवे रखे जाते हैं. परंपरा के अनुसार, तीसरा करवा संतान के लिए होता है. बाकी के दो करवों में से एक माता के लिए होता है जबकि, दूसरा सुहागिन महिलाओं के लिए होता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. दृक पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि की शुरुआत रविवार 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगी. जबकि, चतुर्थी तिथि का समापन सोमवार, 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा कब है 16 या 17 अक्टूबर को, नोट कर लें स्नान-दान का मुहूर्त
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…