वंदे भारत एक्सप्रेस
Jharkhand News: हजारीबाग रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई. यह हादसा स्टेशन से महज 400 मीटर दूर लूप लाइन के पास हुआ. दरअसल, शाम 7 बजे रांची से पटना जाने के क्रम में हजारीबाग रेलवे स्टेशन से महज 400 मीटर दूर लूप लाइन के पास वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई, जिससे थोड़ी देर के लिए वंदे भारत ट्रेन को वहीं पर रोकना पड़ा.
हालांकि सफाई कर्मियों और स्टेशन कर्मियों ने तुरंत रास्ता साफ कर दिया और वंदे भारत हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंची तथा स-समय पटना के लिए प्रस्थान कर गई. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रास्ते में जानवर के आ जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई है चुकी वंदे भारत ट्रेन की स्पीड काफी तेज होती है और ऐसे में किसी जानवर का एकाएक सामने आ जाना खतरे से खाली नहीं है. हालांकि रेलवे स्टेशन के करीब होने के कारण ट्रेन की स्पीड कम थी जिससे गाय को भी मामूली चोटे आई है तथा ट्रेन को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और स्टेशन कर्मियों की मुस्तैदी के कारण यातायात भी ज्यादा देर बाधित नहीं हुई है परंतु ऐसी घटना दोबारा ना घटे इस पर स्टेशन प्रबंधन को ध्यान देने की जरूरत है.
-भारत एक्सप्रेस
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…