लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
प्रतीकात्मक तस्वीर
COVID 19: देशभर में फैलते कोरोना ने एक बार फिर साल 2020 की याद दिला दी है. आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलेटिन जारी किया. इसके मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 761 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही 12 लोगों की मौत हो चुकी है. फिलहाल देश में 4334 संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंच चुकी है. कर्नाटक, केरल में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. केरल में तो 5 लोगों ने मौत हो चुकी है. वहीं कर्नाटक में 4 लोगों ने दम तोड़ दिया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र में 2 और यूपी में 1 शख्स की मौत दर्ज की गई है.
आपको बता दें कि मौजूदा समय में कर्नाटक में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है. प्रदेश में 298 नए मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटों में ही 4 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि प्रदेश में कोरोना फैलने की दर 3.46 फीसदी से बढ़कर 3.82 फीसदी पहुंच गई हैं.
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में 298 नए मरीजों में से 172 केवल बेंगलुरु से ही सामने आए हैं. यहां अभी तक 704 एक्टिव मामले हैं. बेंगलुरु शहर के बाद हसन, मैसूरु और दक्षिण कन्नड़ में मामले सामने आए हैं. चामराजनगर से 8, बल्लारी और कोप्पाला में 6 से 3, तुमकुरु, विजयनगर और चिक्कमगलुरु में 5-5 सक्रिय मामले मिले हैं. कर्नाटक के बाद केरल और महाराष्ट्र में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. गुरुवार को कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के 78 केस मिले. अब तक यहां 110 मरीज मिल चुके हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 171 नए केस दर्ज किए गए हैं.
यह भी पढ़ें- PM मोदी की लक्षद्वीप वाली तस्वीरों से मालदीव को लगेगा बड़ा झटका, जानें कैसे
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके तेजी से बढ़ते प्रसार को देखते हुए COVID-19 स्ट्रेन JN.1 को के बारे में बताया है. स्वास्थ्य एजेंसी ने यह भी कहा कि इससे वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम कम है. WHO ने कहा कि JN.1 वैरिएंट को पहले BA.2.86 सबलाइनेज के हिस्से के रूप में रुचि के वैरिएंट (VOI) के रूप में वर्गीकृत किया गया था, मूल वंशावली जिसे VOI के रूप में वर्गीकृत किया गया है.
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…