जियो ट्रू 5जी सेवाओं का शुभारंभ करते सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा
Reliance Jio: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो तेजी से अपने 5जी सेवा का विस्तार कर रही है. आज असम के गुवाहाटी में सीएम डॉ. हिमंत बिस्वा ने जियो ट्रू 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया. इसके अलावा रिलायंस जियो ने मां कामाख्या मंदिर परिसर में अपनी ट्रू 5जी वाई-फाई सेवाओं को भी लॉन्च किया. साथ ही 4 राज्यों के 7 अन्य शहर भी जियो नेटवर्क से जुड़ गए.
जिओ 5जी लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को दिखाया गया कि कैसे जियो ट्रू 5जी आमजन का जीवन बदल कर रख देगा. खासतौर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में आने वाले बदलावों को प्रदर्शित किया गया.
इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री ने कहा – गुवाहाटी में जियो की ट्रू 5जी (Reliance Jio) सेवा शुरू करने पर मुझे बेहद खुशी हो रही है. मेरा मानना है कि ट्रू 5जी में वो ताकत है जिससे असम के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा हर किसी की पहुंच में होगी.
सीएम ने कहा कि 5जी-आधारित स्वास्थ्य सेवा सॉल्युशन्स को लागू कर और असम में डिजिटल स्वास्थ्य ईको-सिस्टम बना कर हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ का सपना पूरा कर सकते हैं.
जियो 5जी (Reliance Jio) की सेवा जिन 4 राज्यों के 7 शहरों में शुरू की गई उनमें कर्नाटक के तीन शहर हुबली-धारवाड़, मैंगलोर और बेलगाम, केरल का चेरतला, तेलंगाना के वारंगल और करीमनगर के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर शामिल है.
इन सात शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा. ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.
इस मौके पर जियो प्रवक्ता ने कहा – मां कामाख्या के आशीर्वाद से जियो आज असम में ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत कर रहा है. जियो कामाख्या मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को मंदिर परिसर के अंदर मुफ्त ट्रू 5जी वाई-फाई उपलब्ध कराएगा.
ये भी पढ़ें: Jio True 5G: एक साथ 10 शहरों में लॉन्च हुई जियो की 5G सर्विस, क्या आपके शहर में मिलेगी सुविधा, देखें लिस्ट
उन्होंने कहा कि आज हमने प्रदर्शित किया कि कैसे जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी अपने विश्वसनीय वायरलेस नेटवर्क के साथ उन्नत स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में असम और उत्तर-पूर्व के लोगों को लाभान्वित करेगी. असम को डिजिटल बनाने में समर्थन देने के लिए हम असम सरकार के आभारी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…