खेल

IND vs SL: रोहित-गिल की पार्टनरशिप, कोहली का शतक, गेंदबाजों का अटैक, ये हैं मैच की बड़ी बातें

IND vs SL: क्या श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) अपने बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन को तलाश लेगी. क्योंकि वनडे सीरीज के पहले मैच में लंबे समय बाद टीम इंडिया स्टेबल दिखी. चाहे ओपनिंग कॉम्बिनेशन हो, मीडिल ऑर्डर हो या फिर टीम इंडिया की बॉलिंग अटैक सब कुछ प्लेइंग-11 में फिट दिखा. ये एक अच्छी खबर है और टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में धमाकेदार जीत के साथ 1-0 की बढ़त भी बना ली है. मगर क्या ये टीम कॉम्बिनेशन वर्ल्ड कप की तैयारियों का ब्लूप्रिंट था या अभी सीरीज में कुछ और बड़े धमाके दिख सकते हैं.

खैर वर्ल्ड कप तो अभी दूर है फिलहाल हम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच की बात करते हैं. इस मुकाबले में शुरुआत से ही भारत का दबदबा कायम रखा. केवल सिक्के का पहलू श्रीलंका के पक्ष में था बाकी चाहे बात किस्मत की हो या फिर अच्छे प्रदर्शन की. हर चीज टीम इंडिया के फेवर में रही.

ये भी पढ़ें: Prithvi Shaw: जिसे टीम इंडिया ने ठुकराया, अब उस स्टार प्लेयर ने Ranji Trophy में जड़ा दोहरा शतक

भारत की जीत की बड़ी बातें

रोहित-गिल की पार्टनरशिप: वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन है ओपनिंग जोड़ी. शिखर धवन के फ्लॉप होने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है. ऐसे में भारत को तलाश है रोहित के नए जोड़ीदार की. इस रेस में सबसे आगे ईशान किशन और शुभमन गिल थे. श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में शुभमन गिल को मौका मिला जिसे इस युवा बल्लेबाज ने पूरी तरह से भुनाया. बता दें, ओपनर रोहित शर्मा (72 रन) ने 47वीं फिफ्टी जड़ी. शुभमन गिल (70 रन) ने भी अर्धशतक जमाया. दोनों ने 118 गेंद में 143 रन जोड़े.

फॉर्म में है किंग कोहली: नए साल की अपनी शुरुआत विराट कोहली ने शतक के साथ की. छोटे ब्रेक के बाद मैदान में लौटे विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपना 45वां वनडे शतक जड़ा. एशिया कप से लेकर अब तक विराट अच्छी लय में दिख रहे हैं. जो मीडिल ऑर्डर में एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी ताकत बनते दिख रहे हैं.

टीम इंडिया की बॉलिंग अटैक: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी टीम इंडिया को लंबे समय से खल रही है. चाहे एशिया कप हो, टी-20 वर्ल्ड कप या कोई अन्य सीरीज. भारत की गेंदबाजी अटैक ने टीम को कई बार मुश्किलों में डाला है. मगर मोहम्मद शमी, सिराज और उमरान मलिक की तिकड़ी ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की और श्रीलंकाई बल्लेबाजों को क्रीज पर जमे रहने का मौका नहीं दिया.

मैच हाइलाइट्स

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में श्रीलंकाई टीम 50 ओवर में 306 रन ही जोड़ पाई और टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 67 रन से जीत लिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago