Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘जनता आपको मां मानती हैं…’ सोनिया गांधी से मिलकर बोले रेवंत रेड्डी- तेलंगाना से लड़े अगला चुनाव

Telangana CM Revanth Reddy meeting with Sonia Gandhi: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी को तेलंगाना से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया.

Telangana CM Revanth Reddy meeting with Sonia Gandhi

सीएम रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी से की मुलाकात.

Telangana CM Revanth Reddy meeting with Sonia Gandhi:  तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम रेड्डी ने सोनिया गांधी से अगला चुनाव तेलंगाना से लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें उनसे तेलंगाना से चुनाव लड़ने का आग्रह किया गया है.

सीएम रेवंत ने आगे कहा कि तेलंगाना को आंध्रप्रदेश से अलग सीएम का दर्जा देने पर यहां के लोग सोनिया गांधी को मां की तरह मानते हैं. इस पर सोनिया ने कहा कि वह सही समय आने पर फैसला लेंगी. इस दौरान डिप्टी सीएम के साथ भट्टी विक्रमार्क और सूचना और प्रसारण मंत्री श्रीनिवास रेड्डी भी मौजूद थे.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस मुसलमानों से झूठी हमदर्दी दिखा रही है, हमारे लोगों को डिटेंशन सेंटर में भेजकर धोखा दिया- बदरुद्दीन अजमल

6 में 2 गारंटियां पूरी की- रेवंत रेड्डी

सीएम रेड्डी ने बताया कि चुनाव के दौरान हमनें 6 लोगों को 6 गारंटियां दी है. महिलाओं केे फ्री बस यात्रा और आरोग्यश्री के तहत 5 लाख तक के हेल्थ कवर को बढ़ाकर 15 लाख रुपए तक तय किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दो और गारंटी लागू करने के लिए तैयार है.

इसके साथ ही सरकार पिछड़ी जातियों की जनगणना भी कराएगी. इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य की सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी. इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है.

यह भी पढ़ेंः ‘बिहार भी जल्द राममय होगा’, भोजपुरी अभिनेता रवि किशन बोले- यहां हमारी नई सरकार बन गई है, अब विकास कार्यों में भी तेजी आएगी

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital