लाइफस्टाइल

इस उम्र में लगवा लेनी चाहिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, जानें कब और कहां मिलता है फायदा

Cervical Cancer Vaccine: पूरी दुनिया में महिलाओं को होने वाला दूसरा सबसे कॉमन कैंसर है सर्वाइकल कैंसर. ब्रेस्ट कैंसर के बाद महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की चपेट में सबसे ज्यादा आती है. सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के बच्चेदानी के मुंह का कैंसर होता है. माना जाता है कि जिन महिलाओं को बच्चे हो जाते हैं उन्हें भी सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. स्मोकिंग और एल्कोहल ज्यादा पीने के कारण भी कैंसर खतरा बढ़ जाता है. लेकिन अब घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि इस कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन आ चुकी है.

हालांकि, आज भी देश में सर्वाइकल कैंसर और इसकी वैक्सीन को लेकर जानकारी का काफी अंजान है. ज्यादातर महिलाओं को ये भी पता नहीं कि सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए कोई वैक्सीन लगती भी है या नहीं, अगर लगती है तो कब लगती है. भारत में सर्वाइकल कैंसर के मरीज दिन पर दिन बढ़ते जा रहा हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन कब और किस उम्र के लोगों को लगवानी चाहिए.

किस उम्र में लगवा लेनी चाहिए वैक्सीन?

सर्वाइकल कैंसर ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिसकी वजह से हर साल लाखों महिलाओं की मौत हो जाती है अगर आप इस बीमारी से बचना चाहती है तो समय-समय पर टेस्ट करवाते रहना चाहिए. अगर 9 साल से कम उम्र की लड़की को ब्लड आना या बदबू आने जैसी समस्या है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए. 9 से 14 साल तक की महिलाओं और लड़कियों को वैक्सीन लगवाने का सबसे ज्यादा फायदा होता है.

हालांकि, 26 साल तक ये वैक्सीन लगवाई जा सकती है. लेकिन अगर किसी महिला को पीरियड्स में या फिर किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तब भी उन्हें तुरंत टेस्ट करवाना चाहिए. लेकिन अगर आपको सबसे ज्यादा फायदा इस वैक्सीन का लेना है तो 9-14 साल के बीच में एचपीवी की वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:बीमारियों को करना है दूर? तो बेहद फायदेमंद है तुलसी का पत्ता, जानें

कहां लगवा सकती हैं वैक्सीन

अगर आप सर्वाइकल कैंसर से बचना चाहती है तो आप वैक्सीन को अस्पताल से लगवा सकती हैं. इस वैक्सीन की कीमत 2,000 से लेकर 5,000 रुपए तक है लेकिन जल्द ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लॉन्च करने जा रहा है. जिसकी कीमत सिर्फ 00 से 400 रुपए प्रति डोज ही होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

11 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

15 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

20 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

27 minutes ago