खेल

IND vs ENG: हार के बाद बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, ये खिलाड़ी हो सकता है अगले मैच में बाहर

IND vs ENG: हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ़ मिली हार के बाद भारत की मुश्किलें घटने का नाम नहीं ले रही हैं. हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को लेकर जो खबर मिल रही है वो भारतीय टीम और फैन्स दोनों के लिए अच्छी नहीं है. अभी तक मिली खबरों के अनुसार रविंद्र जडेजा को चोट लगी है, जिसके चलते अगले मैच में उनका खेलना कुछ संदिग्ध लग रहा है.

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर

बता दें कि पहले पारी में अच्छे प्रदर्शन के बाद रविंद्र जडेजा दूसरी पारी में भी बैटिंग के लिए उतरे थे. इस दौरान जडेजा रन लेने के चक्कर में तेजी से दौड़े थे लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टॉक्स ने अपनी अच्छी फिल्डिंग की बदौलत उन्हें आउट कर दिया. जडेजा इस पारी में महज 2 रन ही बना सके थे. पवेलियन जाते समय उनको चलने में कुछ दिक्कत है. ऐसे में बताया जा रहा है कि हो सकता है उनकी हेमस्ट्रिंग में कुछ खिचाव आया है.

रविंद्र जडेजा की चोट पर क्या बोले कोच राहुल द्रविड़

पीटीआई में छपी खबर के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोच राहुल द्रविड़ से रविंद्र जडेजा को लेकर सवाल किया गया था. इस पर राहुल द्रविड़ ने बताया है कि इसे लेकर उनके फीजियो से बात नहीं की है. अब फिजियो उनकी चोट पर क्या कहते हैं ये तो जांच के बाद पता चल पाएगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है.

हैदराबाद टेस्ट मैच में जडेजा का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्टस की मानें तो अगर रविंद्र जडेजा की चोट गंभीर हुई तो भविष्य में उन्हें लंबे समय के लिए अराम लेना पड़ सकता है. वहीं अगर चोट गंभीर नहीं भी है तो उन्हें एक सप्ताह तक का आराम करना पड़ सकता है. इसलिए देखना है कि उनको चोट है या फिर मामूली खिंचाव है. इस मैच में रविंद्र जडेजा जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है, अपनी पहली पारी में 87 और दूसरी पारी में 2 रन बनाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी हासिल की हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच शनिवार शाम को कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल…

7 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago