Categories: देश

लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें फिर से बनाया पार्टी का सदस्य

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे लालकृष्ण आडवाणी की सदस्यता का नवीनीकरण कर, उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया. भाजपा अध्यक्ष ने लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर, उनकी पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण किया. भाजपा के संस्थापक नेता लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह देश के उप-प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री भी रहे हैं. उन्हें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है.

दरअसल, भाजपा देश भर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है. पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को नई दिल्ली से किया था.

भाजपा ने यह भी तय किया था कि पार्टी के नेता वरिष्ठतम और बुजुर्ग हो चुके नेताओं के घर जाकर उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाकर उनकी सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे. इसी अभियान के अंतर्गत , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया.

इससे पहले, गुरुवार को ही सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर जाकर, उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया. दिल्ली से पार्टी के लोकसभा सांसद योगेंद्र चंदोलिया भी इस मौके पर मौजूद रहे. भाजपा की सदस्यता फिर से लेने के बाद विजय कुमार मल्होत्रा ने जनसंघ और भाजपा के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा ने उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनने का मौका दिया है.

ये भी पढ़ें- Supreme Court ने उत्तराखंड सीएम को फटकार लगाते हुए क्यों कहा कि ‘यह सामंती युग नहीं कि राजा जैसे बोले वैसा हो’

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

6 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

19 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

47 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

48 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

48 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

55 minutes ago