Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें फिर से बनाया पार्टी का सदस्य

भाजपा देश भर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है. पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को नई दिल्ली से किया था.

LK Aadvani
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे लालकृष्ण आडवाणी की सदस्यता का नवीनीकरण कर, उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया. भाजपा अध्यक्ष ने लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचकर, उनकी पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण किया. भाजपा के संस्थापक नेता लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह देश के उप-प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री भी रहे हैं. उन्हें केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है.

दरअसल, भाजपा देश भर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है. पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को नई दिल्ली से किया था.

भाजपा ने यह भी तय किया था कि पार्टी के नेता वरिष्ठतम और बुजुर्ग हो चुके नेताओं के घर जाकर उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाकर उनकी सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे. इसी अभियान के अंतर्गत , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया.

इससे पहले, गुरुवार को ही सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर जाकर, उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया. दिल्ली से पार्टी के लोकसभा सांसद योगेंद्र चंदोलिया भी इस मौके पर मौजूद रहे. भाजपा की सदस्यता फिर से लेने के बाद विजय कुमार मल्होत्रा ने जनसंघ और भाजपा के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा ने उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनने का मौका दिया है.

ये भी पढ़ें- Supreme Court ने उत्तराखंड सीएम को फटकार लगाते हुए क्यों कहा कि ‘यह सामंती युग नहीं कि राजा जैसे बोले वैसा हो’

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest