देश

पहले इस्तीफा, अब गिरफ्तारी: JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खांग्याते पर CID का शिकंजा

झारखंड में JPSC को लेकर चल रहे विवाद के बीच बड़ी कार्रवाई हुई है. झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व चेयरमैन एल. खांग्याते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों का विरोध लगातार तेज हो रहा है. इस पूरे मामले ने आयोग की कार्यप्रणाली और भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े किए हैं.

जुलाई में दिया था इस्तीफा

खांग्याते ने 22 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दिया था. उनका इस्तीफा उस वक्त सामने आया, जब CID ने JPSC परीक्षा में कथित धांधली की जांच के तहत आयोग से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद जांच की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है.

7 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

इससे पहले सोमवार को CID ने एल. खांग्याते से करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी. अधिकारी के मुताबिक, वह सुबह लगभग 11 बजे CID कार्यालय पहुंचे थे और शाम करीब छह बजे वहां से बाहर निकले. यह पूछताछ इस मामले में उनका चौथा दौर था. एजेंसी ने इसी दौरान राज्यभर में 18 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी भी की.

खांग्याते पर क्या है आरोप?

जांच एजेंसियों की नजर खास तौर पर उन फैसलों और प्रक्रियाओं पर है, जिनके जरिए JPSC की परीक्षाओं से जुड़े कामकाज को आगे बढ़ाया गया. खांग्याते पर आरोप है कि उन्होंने ऐसी कंपनी का चयन किया, जिसे पहले ही ब्लैकलिस्ट किया जा चुका था. इसी आरोप को कथित परीक्षा अनियमितताओं की जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें: रांची में 6 लेयर की सुरक्षा भी फेल! तार-बैरिकेडिंग टूटी, वाटर कैनन पर किया डांस


विवाद के बीच JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा भी सामने आया है. इससे आयोग पर दबाव और बढ़ गया है. छात्रों की मांग है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो. फिलहाल CID की जांच जारी है और गिरफ्तार किए गए पूर्व चेयरमैन से पूछताछ के जरिए एजेंसी मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

22 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

33 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago