Bijnor Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाला हादसा सामने आया है. यहां एक मां अपने बेटे के साथ ई-रिक्शा/रेहड़ी पर बैठकर अस्पताल दवा लेने जा रही थी, तभी रास्ते में हुए एक भयानक हादसे ने हर किसी की रूह कंपा दी.
दरअसल, बिजनौर के हल्दौर में रेहड़ी पर दवा लेने जा रही एक 50 वर्षीय महिला (सुमन देवी) का दुपट्टा अचानक गाड़ी के एक्सल में जाकर फंस गया. पहिये के तेज खिंचाव की वजह से महिला की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई.
बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय सुमन देवी अपने बेटे के साथ रेहड़ी पर सवार होकर अस्पताल जा रही थीं. सफर के दौरान अचानक हवा के तेज झोंके से सुमन देवी का दुपट्टा उड़कर रेहड़ी के नीचे पहिये और एक्सल की तरफ चला गया.
रेहड़ी चल रही थी, जिसके कारण दुपट्टा तेजी से घूमते हुए पहिये में फंसता चला गया. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या रेहड़ी को रोक पाता, पहिये के खिंचाव के कारण दुपट्टा महिला के गले में कसता चला गया. दबाव और खिंचाव इतना जबरदस्त और भयानक था कि महिला की गर्दन कटकर धड़ से पूरी तरह अलग हो गई.
यह एक रोंगटे खड़ा कर देने वाली और स्तब्ध कर देने वाली दुर्घटना है. सहसा यक़ीन नहीं होता कि दुपट्टे से कट कर सर, धड़ से अलग भी हो सकता है…
बिजनौर के हल्दौर की 50 वर्षीय सुमन देवी, रेहड़ी पर बैठकर,अपने बेटे के साथ दवा लेने अस्पताल जा रही थीं. हवा से उसकर सुमन देवी का दुपट्टा… pic.twitter.com/f5vw7ulFXd
— Ruby Arun रूबी अरुण (@arunruby08) August 9, 2026
इस खौफनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए. देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की. इस भयानक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक और सन्नाटे में डाल दिया है.
यह भी पढ़ें-‘नीचे आ जाओ, तुम्हारी…’, पुलिस के डर से टावर पर चढ़े चोर को महिलाओं ने दिया गजब का ऑफर
भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…