इसरो लॉन्च करेगा चंद्रयान-3 मिशन (फाइल फोटो)
इसरो चार साल बाद एक बार फिर से चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. 14 जुलाई को इंडियन रिसर्च स्पेस ऑर्गेनाइजेशन अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 भेजेगा. जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसरो की तरफ से लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है. हालांकि पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी तक पीएमओ की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.
इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि शीर्ष अधिकारियों को लॉन्चिंग के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन अभी उनकी तरफ से शामिल होने को लेकर कोई भी जवाब नहीं आया है. उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी 2019 में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
एस. सोमनाथ ने आगे बताया कि साल 2019 में लॉन्च किया गया चंद्रयान-2 मिशन फेल हो गया था. चांद पर लैंड करते ही चंद्रयान-2 क्रैश हो गया था. तत्कालीन अध्यक्ष के. सिवान मिशन के फेल होने पर भावुक हो गए थे. जिसके बाद पीएम मोदी ने खुद उन्हें ढांढस बंधाया था.
जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा. लॉन्चिंग के बाद यान 45 दिनों तक अंतरिक्ष में रहेगा. चंद्रयान-3 को इसरो एलवीएम-3 रॉकेट से स्पेस में भेजेगा. इसरो अध्यक्ष ने बताया कि पिछली बार की विफलता को ध्यान में रखते हुए लॉन्चिंग की तैयारी की गई है. जिससे लैंडिंग के समय यान की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सके.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले जानिए यादव समाज की सियासी ताकत…
बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…
Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…
Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…