दुनिया

रूस से युद्ध के बीच NATO में शामिल होने को तैयार यूक्रेन, जानिए क्या बोले प्रेसिडेंट जेलेंस्की

Ukraine: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है. इसमें दोनों देशों को भारी तबाही और नुकसान का सामना करना पड़ा है. हजारों की संख्या में सैनिकों व लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, इस बीच यूक्रेन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन(NATO) में शामिल होने के लिए तैयार है. मालूम हो कि लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में मंगलवार से नाटो का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन शुरू होने जा रहा है. इसके पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि कीव भी आधिकारिक रूप से अब नाटो में शामिल होना चाहता है.

Ukraine का नाटो में शामिल होना तय- वोलोदिमीर जेलेंस्की

वोलोदिमीर जेलेंस्की जो यूक्रेन के राष्ट्रपति हैं उन्होंने यह साफ कह दिया है कि यूक्रेन का नाटो में शामिल होना तय है. मंगलवार को नाटो का शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता है. उन्होंने आगे कहा,”इसकी पुष्टि के लिए हम अब घोषणा पर काम कर रहे हैं लेकिन यह तय है कि यूक्रेन नाटो में शामिल होगा.” वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अभी भी अप्रत्यक्ष रूप से नाटो का हिस्सा है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे. हालांकि, बाइडेन ने यूक्रेन को नाटो में शामिल होने पर अभी कोई स्पष्टता नहीं दिखाई है लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा है कि अमेरिका और सहयोगी देश यूक्रेन की सेना को रूस के साथ युद्ध में आवश्यक सुरक्षा और हथियार देना जारी रखेंगे.

ये भी पढ़ें- मॉनसून में मच्छरों से बढ़ा बीमारी का खतरा! ऐसे करें लक्षणों की पहचान व बचाव

संगठन के 31 देशों ने दिया यूक्रेन को समर्थन

नाटो का शिखर सम्मेलन होने वाला है. बताया गया कि इस बैठक में यूक्रेन-रूस युद्ध पर गहरी चर्चा होगी. इस शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन युद्ध को केंद्र में रखा गया है. वहीं, यूक्रेन को नाटो में शामिल होने के लिए इस संगठन के 31 देशों ने पहले ही समर्थन दे दिया है. इन देशों का कहना है कि वे कीव को लंबे समय के लिए समर्थन देने के लिए तैयार हैं.

नाटो में ये देश हैं शामिल

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन(NATO) में अमेरिका समेत कई देश शामिल हैं. इनके नाम इस प्रकार से हैं- ब्रिटेन, अमेरिका, तुर्किए, बेल्जियम, अल्बानिया, कनाडा, बुल्गारिया, ओटावा, डेनमार्क, क्रोएशिया, जर्मनी, चेक रिपब्लिक, एस्तोनिया, फ्रांस, डेनमार्क, हंगरी, यूनान, लातविया, आइसलैंड, इटली, पुर्तगाल, लिथुआनिया, रोमानिया, लक्जमबर्ग, रोमानिया, नीदरलैंड, स्लोवाकिया, उत्तर मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, नॉर्वे, पोलैंड, स्पेन, फिनलैंड और स्लोवेनिया.

नाटो का एक नियम है कि अगर इनमें से कोई भी सदस्य देश किसी भी परेशानी और युद्ध में फंसता है तो इस संगठन के सारे सदस्य देश मिलकर उसकी मदद करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

22 seconds ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

27 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

43 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

47 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

51 minutes ago