Bharat Express DD Free Dish

कर्नाटक में BJP का ‘मंगल एक्शन’, कांग्रेस का सियासी संकट गहराया

BJP Action In Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस इस समय सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार विवाद के कारण सियास संकट का सामना कर रही है. इस बीच बीजेपी ने अपने कर्नाटक प्लान जारी कर दिया है.

Karnataka Political Crisis BJP Launches Mangal Action Farmer Protests Siddaramaiah DK Shivakumar Congress

कर्नाटक में BJP का एक्शन

BJP Action In Karnataka: कांग्रेस इन दिनों कर्नाटक में भारी सियासी संकट का सामना कर रही है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच पक रही खिचड़ी देश से छुपी नहीं है. इस बीच बीजेपी ने भी अपने कमर कस ली है. कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने घोषणा की है कि किसान बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे और बेलगावी स्थित सुवर्ण सौधा का घेराव करेंगे. इसकी शुरुआत 9 दिसंबर, मंगलवार को होगा. इसके बाद प्रदेश में किसान अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

सोमवार को मलिनी सिटी ग्राउंड स्थित प्रदर्शन स्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए बीवाई विजयेंद्र ने बताया कि बेलगावी जिले के विधायक, एमएलसी और आसपास के जिलों के किसान इस आंदोलन में शामिल होंगे. उनके अनुसार, कम से कम 20 से 25 हजार लोग इस प्रदर्शन में भाग लेंगे.

किसान-विरोधी नीतियों पर निशाना (Farmer protest Karnataka)

विजयेंद्र ने कांग्रेस सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की परेशानी सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा मक्का का एमएसपी 2,400 रुपये तय किया गया है, लेकिन खरीद केंद्र समय पर शुरू न करने के कारण किसान 1,500–1,600 रुपये में बेचने को मजबूर हैं. इसके साथ ही उन्होंने गन्ना, कपास और तूर दाल किसानों के मुद्दे पर भी गंभीर चिंता (Karnataka farmers MSP issue) व्यक्त की.

सियासी खींचतान को बनाया निशाना (BJP strategy Karnataka crisis)

बीजेपी नेता ने राज्य सरकार की आंतरिक खींचतान, खासकर मुख्यमंत्री के मुद्दे को लेकर चल रही लड़ाई का असर प्रदेश के विकास पर पड़ रहा है. कांग्रेस सरकार हर समस्या में केंद्र पर आरोप लगाकर अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है. किसानों से जुड़े मुद्दे हों या रोजगार, कहीं भी जवाबदेही नजर नहीं आती.

ये भी पढ़ें: ‘अब बर्दाश्त नहीं, नोटिस भेजूंगा’, फेक न्यूज पर BJP सांसद मनोज तिवारी का कड़ा रुख

चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बेरोजगारी खत्म करने और लाखों युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज तक अमल नहीं हुआ. साथ ही उन्होंने कहा कि बुनकरों की समस्याएं और उत्तरी कर्नाटक की सिंचाई परियोजनाओं को भी विधानसभा सत्र में मजबूती से उठाया जाएगा.

विपक्ष के नेता ने किया समर्थन

विपक्ष के नेता आर. अशोक ने भी किसानों के समर्थन में आवाज उठाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा हमेशा किसान हितैषी रहे हैं. हम विधानसभा में किसानों के अधिकारों के लिए जोरदार आवाज उठाएंगे. बीजेपी आंदोलनों से बनी है और किसानों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read