देश

“अखिलेश यादव देरी से जागरूक हुए”, जातीय जनगणना को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला

Caste Censes: मध्य प्रदेश चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. दोनों पार्टियों की ओर से खूब बयानबाजी हो रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया था कि अगर कांग्रेस हमारे साथ ऐसा व्यवहार करेगी तो हम भी लोकसभा चुनाव में उनके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे. जब से लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्ष ने गठबंधन इंडिया बनाया है तभी से जातिगत जनगणना की डिमांड उठने लगी है. कांग्रेस भी अब जातिगत जनगणना को लेकर खूब जोर लगा रही है.

वहीं टिकट बंटवारे को लेकर हुए झगड़े के बाद अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था. वहीं अब इस पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला करते हुए अखिलेश यादव पर एक बड़ा बयान दे दिया है.

‘अखिलेश यादव को भी देर से ही सही जागरूकता पैदा हुई’

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को गिरा दिया था. ऐसे में उन्होंने अब जातिगत जनगणना को लेकर उस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने सदैव जातिगत जनगणना का विरोध किया है, वह अब इसको कराने की कह रही है. मध्य प्रदेश में कभी भी पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री नहीं होने दिया, कांग्रेस ने पूर्व से पिछड़े वर्ग का विरोध किया है और आज वे पिछड़े वर्गों की बात कर रही है? दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले वे अपने गिरेबान में झांके. वहीं ज्योतिरादित्या सिंधिया ने आगे अखिलेश यादव के लिए कहा कि शायद अखिलेश यादव को भी देर से ही सही जागरूकता पैदा हो गई.

यह भी पढ़ें-  Lok Sabha Elections 2024: “UP में समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है BJP को”, हरदोई में गरजे अखिलेश यादव, आजम खां को लेकर कही ये बात

अखिलेश ने क्या कहा था?

कांग्रेस पार्टी पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा था कि ये चमत्कार है कि आज कांग्रेस भी इसकी मांग कर रही है. कांग्रेस को अब आई है. . यह वही कांग्रेस है जिसने जातीय जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की. उन्होंने आगे कहा कि ये चमत्कार है, क्योंकि सबको एहसास हो गया है कि जब तक पिछड़े, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को साथ नहीं लेंगे तबतक कामयाब नहीं होंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago