Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में भी रिमझिम बारिश, लोगों को मिली राहत

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम पूरी तरह से बदल गया. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.

उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह तेज हवाओं और बारिश के साथ मौसम पूरी तरह से बदल गया. इस बदलाव का असर शाम के समय राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों नोएडा तथा गाजियाबाद में भी नजर आया. गुरुवार शाम दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह के समय कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई है. विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

शुक्रवार को तापमान और गिरने की संभावना

वहीं, 11 अप्रैल को मौसम में अधिक बदलाव की संभावना है. इस दिन तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. विभाग का कहना है कि 12 अप्रैल को तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि, इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

इसके बाद 13 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी. उस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. अगले दिन 14 अप्रैल को तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा.

अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा

इसी तरह 15 अप्रैल को भी गर्मी का असर बना रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव सामान्य है और अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा. लोगों को सलाह दी गई है कि विभाग की चेतावनियों पर ध्यान दें और विशेष रूप से तेज हवाओं और बारिश के समय सावधानी बरतें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital