Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली महिला की सुपारी, देखिए आखिर क्या हुआ?

शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक महिला को गुटखा खाते देखा तो मुस्कराते हुए कहा, “गुटखा मत खाओ बहन, मैंने तुम्हें पकड़ लिया.”

Jyotiraditya Scindia, MP News

एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जिसने ना सिर्फ भीड़ का ध्यान खींचा, बल्कि गुटखा सेवन के खिलाफ एक सशक्त संदेश भी दिया. शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री सिंधिया ने एक महिला को गुटखा खाते देखा, तो बड़े ही आत्मीय और सौम्य अंदाज में उससे कहा – “गुटखा मत खाओ बहन, मैंने तुम्हें पकड़ लिया है.”

यह सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्करा उठे और माहौल हल्का-फुल्का हो गया. सिंधिया ने महिला को मुस्कराने के लिए प्रेरित करते हुए आगे कहा, “दुखी मत हो कि मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली, खुश हो जाओ कि अब तुम्हारी सेहत सुरक्षित रहेगी.”

गुटखा छोड़ने के लिए किया प्रेरित

उन्होंने महिला के बैग से गुटखे का पैकेट निकलवाया और उसे फेंकने के लिए कहा. यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग मंत्री के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं और इसे ‘नेतृत्व का मानवीय चेहरा’ कह रहे हैं.


ये भी पढ़ें- तेज आंधी-तूफान के साथ उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-एनसीआर में भी रिमझिम बारिश, लोगों को मिली राहत


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital