देश

शराब नीति मामले में के कविता बन सकती हैं सरकारी गवाह! जानें ऐसे बढ़ेगी केजरीवाल की मुश्किलें

Delhi Liquor Policy Case: ईडी ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार रात को अरेस्ट कर लिया. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार बीआरएस एमएलसी के. कविता सरकारी गवाह बन सकती है. अगर ऐसा होता है केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आप पार्टी के 15 लोग इस मामले में गवाह के रूप में गवाही दे सकते हैं.

बता दें कि ईडी ने आबकारी नीति मामले में 15 मार्च को तेलंगाना की एमएलसी के कविता को अरेस्ट कर लिया था. के. कविता तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी हैं. ईडी के अनुसार जांच में सामने आया कि कविता ने बाकी लोगों के साथ मिलकर दिल्ली में नई शराब नीति बनाने और इसे लागू कर फायदा हासिल करने के लिए केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत आप के टाॅप लीडरशिप के साथ मिलकर साजिश रची. ईडी के दावे के अनुसार साउथ ग्रुप ने के कविता के जरिए ही दिल्ली के शराब कारोबार में प्रवेश किया था.

हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

गौरतलब है कि केजरीवाल को ईडी की टीम ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया था. इससे पहले ईडी 9 समन जारी कर चुकी थी. 9 समन जारी करने के बाद भी जब केजरीवाल पेश नहीं हुए तो ईडी की एक टीम 10वां समन लेकर केजरीवाल के घर पहुंची उन्होंने घर की तलाशी ली और 2 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि उन्हें जांच के लिए ईडी के समक्ष पेश होना चाहिए. केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी से छूट के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया.

कई बड़े नेता हो चुके हैं अरेस्ट

शराब नीति घोटाला मामले में ईडी अब तक आप के सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है. जांच एजेंसी ने 26 फरवरी 2023 को पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, अक्टूबर 2023 में संजय सिंह और 21 मार्च 2024 को अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कर लिया. इसके अलावा ईडी इस मामले में 2 पूर्व अधिकारी, 9 बिजनेसमैन और 4 बड़े नेताओं को पकड़ चुकी है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

19 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

54 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago