खेल

IPL 2024 की शुरुआत से पहले दो टीमें में फेरबदल, 2 खिलाड़ियों की हुई अचानक एंट्री

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत शुक्रवार 22 मार्च से हो रही है. सीजन का पहला मैच पिछली साल की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेली जाएगी. आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से कुछ ही घंटे पहले गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम में फेरबदल देखने को मिले हैं.

बीआर शतक गुजरात तो तनुश कोटियन राजस्थान टीम में हुए शामिल

गुजरात टाइटंस ने इंजर्ड रॉबिन मिंज के रिप्लेसमेंट के रूप में बीआर शरथ को टीम में शामिल किया है. वहीं राजस्थान रॉयल्स ने एडम जम्पा के स्थान पर तनुश कोटियन को टीम में शामिल किया है. जम्पा निजी कारणों के चलते आईपीएल से बाहर हो गए थे.

बीआर शरथ कर्नाटक के लिए खेलते हैं घरेलू क्रिकेट

बता दें कि बीआर शरथ एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. घरेलू क्रिकेट में वह कर्नाटक के लिए खेलते हैं. उन्होंने अब तक 20 प्रथम श्रेणी और 43 लिस्ट ए मैच के अलावा 28 टी20 मैच खेले हैं. टी20 में उनके नाम 328 रन दर्ज हैं. गुजरात टाइटंस ने बीआर शरथ को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है.

तनुश कोटियन मुंबई के लिए खेलते हैं घरेलू क्रिकेट

तनुश कोटियन घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं. उन्होंने हाल ही में मुंबई को 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. उन्होंने अभी तक 23 टी20, 26 प्रथम श्रेणी और 19 लिस्ट ए मैचों में मुंबई के लिए खेले हैं.

राजस्थान टीम की अपडेटेड फुल स्क्वाड

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रविचंद्रन अश्विन, कुणाल राठौड़, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ड, युजवेंद्र चहल, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, नांद्रे बर्गर, शुभम दुबे, टॉम कोहलर कैडमोर, आबिद मुश्ताक, तनुष कोटियान.

गुजरात टाइटंस (GT) की अपडेटेड फुल स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, राशिद खान, साई किशोर, जोशुआ लिटिल, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, मोहित शर्मा, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, संदीप वॉरियर्स, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन बीआर शरथ.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, All Team Full Squad: आज से शुरू हो रहा आईपीएल, जानें सभी 10 टीमों का फुल स्क्वाड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

24 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago