देश

Delhi: सिसोदिया-जैन के इस्तीफे के बाद कैलाश गहलोत को मिला वित्त, राजकुमार संभालेंगे शिक्षा विभाग, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Delhi: दिल्ली कैबिनेट से मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद आप सरकार ने कैबिनेट में नए मंत्रियों को शामिल किए जाने तक उनके विभाग दो कैबिनेट सहयोगियों कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को सौंपने का फैसला किया है. सिसोदिया जिन 18 विभागों का नेतृत्व कर रहे थे, उनमें वित्त और पीडब्ल्यूडी सहित आठ विभागों की जिम्मेदारी गहलोत को दी गई है, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य सहित शेष दस विभागों की जिम्मेदारी आनंद को सौंपी गई है.

कैलाश गहलोत और राज कुमारआनंद को नई जिम्मेदारी मिलने से दोनों मंत्रियों के पास अब 14-14 विभाग होंगे. गहलोत पहले से ही छह विभागों को संभाल रहे थे, जिनमें कानून, न्याय और विधायी मामले, परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व और महिला एवं बाल विकास शामिल हैं. जबकि राजकुमार आनंद चार विभागों- गुरुद्वारा चुनाव, एससी-एसटी, समाज कल्याण और सहकारिता के मंत्री थे.

गोपाल राय तीन विभागों – विकास, सामान्य प्रशासन विभाग और पर्यावरण, वन और वन्य जीवन को संभालते हैं. इमरान हुसैन के पास दो विभागों-खाद्य आपूर्ति और चुनाव की जिम्मेदारी है.

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद सहयोगियों और मंत्रियों मनीष सिसोदिया एवं सत्येंद्र जैन ने उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंगलवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. सिसोदिया और जैन दोनों जेल में बंद हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन (मनी लांड्रिंग) के एक मामले में जैन को पिछले साल मई में गिरफ्तार किया था. इसके बाद से विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी. तो वहीं, सिसोदिया भी अगस्त 2022 में आबकारी नीति घोटाले में उनका नाम सामने आने पर जांच के घेरे में आ गए. सीबीआई ने वर्ष 2021-22 के लिए शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया को रविवार शाम गिरफ्तार किया था. यह नीति अब रद्द की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और तिहाड़ में बंद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा, सीएम केजरीवाल ने किया मंजूर

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि आप पहले हाईकोर्ट जाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

17 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago