फोटो-सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पहली बार फिरोजाबाद महोत्सव आयोजित हुआ है. महोत्सव में पहुंचे फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर को एक चीज़ खटकी और उन्होंने जिले की जमकर तारीफ करने के साथ ही वहां के अधिकारियों को नसीहत भी दे डाली. दिल जीतने वाली प्रस्तुति के दौरान गायक ने कहा कि लग ही नहीं रहा है कि यहां पहली बार महोत्सव का आयोजन हो रहा है. साथ ही कैलाश खेर ने मंच से ही वहां के अधिकारियों को कागज और अन्य कप में चाय पीते देख बड़ी सलाह दे डाली.
उन्होंने कहा कि वह स्वच्छ भारत मिशन के एम्बैसेडर हैं और इसलिए कह रहे हैं कि वीआईपी गैलरी में जो लोग चाय पी रहे हैं, अगर वे कुल्हड़ में चाय पीएंगे तो ज्यादा अच्छा है. उन्होंने इसपर जोर देते हुए आगे कहा कि अगर कुल्हड़ के पैसे नहीं हैं तो वे देने के लिए तैयार हैं. गायक ने मंच से सलाह देते हुए कहा कि, “चाय जो लोग पी रहे हैं, उसमें भी हल्का-सा बजट का इजाफा करवाइए. यह चाय कोई सबके लिए तो है नहीं है. कम से कम 100 कुल्हड़ के पैसे तो हम ही दे देंगे. प्लीज इतना-सा करिए. क्योंकि प्रधानमंत्री जी के हम नवरत्न हैं. हम स्वच्छ भारत मिशन के एम्बैसेडर हैं, तो प्लीज और कुल्हड़ मंगवा लीजिए, हमारे ऑफिसर्स को कुल्हड़ में ही चाय सर्व कराओ.”
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि – फिरोजाबाद शीशे के शिल्पकारों का शहर है. जहां शिल्पकार हों, वहां कलाकारों की तो इज्जत होती ही है. इसलिए पहले ही महोत्सव में ऐसा नहीं लगा रहा था कि यह पहला महोत्सव है. ये ऐतिहासिक कार्यक्रम है. ऐसा लग रहा था कि यह महोत्सव बारम्बार हो रहा है. भारत संस्कृति, कला, अध्यात्म का गढ़ है. हर भारतीय को आनन्द और उत्सव में रहना होगा. खुश रहना होगा. फिरोजाबाद मैं आपको बारम्बार नमन करता हूं. इस मौके पर फिरोजाबाद के लोग कैलाश खेर के गानों पर जमकर झूमे.
बता दें कि फिरोजाबाद महोत्सव 5 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…
Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…
Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…
नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…
सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…