Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Firozabad Mahotsav: कैलाश खेर ने उत्सव में बांधा समां लेकिन अधिकारियों को दी खास नसीहत

गायक ने मंच से सलाह देते हुए कहा कि, “चाय जो लोग पी रहे हैं, उसमें भी हल्का-सा बजट का इजाफा करवाइए.

फोटो-सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पहली बार फिरोजाबाद महोत्सव आयोजित हुआ है. महोत्सव में पहुंचे फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर को एक चीज़ खटकी और उन्होंने जिले की जमकर तारीफ करने के साथ ही वहां के अधिकारियों को नसीहत भी दे डाली.  दिल जीतने वाली प्रस्तुति के दौरान गायक ने कहा कि लग ही नहीं रहा है कि यहां पहली बार महोत्सव का आयोजन हो रहा है. साथ ही कैलाश खेर ने मंच से ही वहां के अधिकारियों को कागज और अन्य कप में चाय पीते देख बड़ी सलाह दे डाली.

उन्होंने कहा कि वह स्वच्छ भारत मिशन के एम्बैसेडर हैं और इसलिए कह रहे हैं कि वीआईपी गैलरी में जो लोग चाय पी रहे हैं, अगर वे कुल्हड़ में चाय पीएंगे तो ज्यादा अच्छा है. उन्होंने इसपर जोर देते हुए आगे कहा कि अगर कुल्हड़ के पैसे नहीं हैं तो वे देने के लिए तैयार हैं. गायक ने मंच से सलाह देते हुए कहा कि, “चाय जो लोग पी रहे हैं, उसमें भी हल्का-सा बजट का इजाफा करवाइए. यह चाय कोई सबके लिए तो है नहीं है. कम से कम 100 कुल्हड़ के पैसे तो हम ही दे देंगे. प्लीज इतना-सा करिए. क्योंकि प्रधानमंत्री जी के हम नवरत्न हैं. हम स्वच्छ भारत मिशन के एम्बैसेडर हैं, तो प्लीज और कुल्हड़ मंगवा लीजिए, हमारे ऑफिसर्स को कुल्हड़ में ही चाय सर्व कराओ.”

ये भी पढ़ें-Ramcharitmanas Controversy: राममंदिर ट्रस्ट के दलित सदस्य कामेश्वर चौपाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- तुलसीदास जी ने शूद्र के लिए…

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि – फिरोजाबाद शीशे के शिल्पकारों का शहर है. जहां शिल्पकार हों, वहां कलाकारों की तो इज्जत होती ही है. इसलिए पहले ही महोत्सव में ऐसा नहीं लगा रहा था कि यह पहला महोत्सव है. ये ऐतिहासिक कार्यक्रम है. ऐसा लग रहा था कि यह महोत्सव बारम्बार हो रहा है. भारत संस्कृति, कला, अध्यात्म का गढ़ है. हर भारतीय को आनन्द और उत्सव में रहना होगा. खुश रहना होगा. फिरोजाबाद मैं आपको बारम्बार नमन करता हूं. इस मौके पर फिरोजाबाद के लोग कैलाश खेर के गानों पर जमकर झूमे.

बता दें कि फिरोजाबाद महोत्सव 5 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital