Categories: देश

हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Haryana Road Accident: हरियाणा के कैथल में शनिवार को दशहरे के दिन एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 7 लोगों की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, कैथल में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर मुंदड़ी नहर में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार तीन बच्चों और 4 महिलाओं समेत एक ही परिवार के 7 लोगों के मरने की खबर है. मृतक कैथल के डीग गांव के रहने वाले थे.

कैसे हुआ बड़ा हादसा?

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह यह परिवार ऑल्टो कार से मंदिर में माथा टेकने जा रहा था. इसी दौरान मुंदड़ी पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों ने कार को नहर में गिरते देखा तो वह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकाला. आनन-फानन में लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिला है. कार का ड्राइवर इस हादसे में बच गया है और उसका इलाज कैथल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.

हादसे में 7 की मौत, जबकि एक की तलाश जारी

डीएसपी ललित कुमार ने भी इसकी जानकारी दी. बताया कि डीग गांव से एक परिवार के 8 सदस्य बाबा लदाना में पूजा अर्चना के लिए निकले थे, और रास्ते में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर मूंदड़ी नहर में गिर गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इस दुर्घटना में परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो चुकी है. जबकि एक लड़की की तलाश जारी है.

आईएएनएस

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago