कमलनाथ.
Kamal Nath on Hindu: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने हिंदू होने को लेकर बड़ा बयान दिया है. मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा-“मैं हिंदू हूं और गर्व से कहता हूं.” उन्होंने आगे बीजेपी की ओर इशारा कहते हुए कहा कि वे राम मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने (बीजेपी) अयोध्या में राम मंदिर बनवाया है. यह राम मंदिर मेरा और आपका है. हम सभी की धार्मिक मान्याएं हैं. हमे याद रखना चाहिए कि धर्म, धर्म राजनीतिक अभियान का विषय नहीं है. हम ऐसा नहीं करते.”
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने यह जनसभा को संबोधित करते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि आज संविधान से छेड़छाड़ का प्रयास किया जा रहा है. संविधान में बदलाव करने की कोशिशें हो रही हैं. यह प्रयास भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जा रहा है. राम मंदिर पर बीजेपी को घेरते हुए कमलनाथ ने कहा कि उनके पास राम मंदिर का पट्टा है. राम मंदिर हमारे और आपके चंदे से बना है.
कांग्रेस पार्टी में इस बार मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे को टिकट दिया है. बता दें कि यह एक ऐसी सीट है जिस पर बीजेपी को सिर्फ एक बाद जीत मिली है. इसके अलावा यह संसदीय सीट बीजेपी के पास महज एक साल तक ही रही थी. उस वक्त प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के बड़े नेता सुंदरलाल पटवा ने उप चुनाव में कमलनाथ को हार का स्वाद चखाया था.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…