अजब-गजब

Ajab Gajab: यूपी का एक शहर जहां जिंदा लोग बनवा रहे हैं अपनी पसंद की कब्र! वजह चौंका देगी

UP Ajab Gajab: ये तो सभी जानते हैं कि मरने के बाद या तो उनको कब्र में दफनाया जाएगा या जलाया जाएगा. कुल मिलाकर इस शरीर को राख में ही मिलना है लेकिन ये कम ही सुना होगा कि किसी ने अपने जीते जी अपनी कब्र बनवाई हो या फिर किसी घाट पर जाकर अपना स्थान पहले से ही बुक करा लिया हो? फिलहाल एक चौंका देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से सामने आई है. यहां एक ऐसा कब्रिस्तान है जहां पर लोग जिंदा रहते ही अपनी कब्र बनवा रहे हैं या फिर कब्र के लिए जमीन बुक करा रहे हैं और अपने परिजनों से कह रहे हैं कि इसी जगह पर उनको दफन किया जाए.

ये खबर गोरखपुर में क्रिश्चियन कम्युनिटी से सामने आई है. यहां पैडले गंज में क्रिश्चियन सिमेट्री है. यहां पर मरने के बाद ईसाई समाज के लोगों को दफनाया जाता है, लेकिन यहां पर अधिकांश लोग जिंदा रहते ही कब्र बुक करवा लेते हैं. इस जगह की देखरेख करने वाले बताते हैं कि कई लोग इस कब्रिस्तान में आते हैं और जिंदा रहते ही अपनी कब्र बनवा लेते हैं. कई तो चाहते हैं कि उनको उनकी पति अथवा पत्नी के पास ही दफनाया जाए. इसलिए अपने परिजनों के पास ही दफनाए जाने की इच्छा रखने वाले लोग या तो अपने प्रिय शख्स के बगल में या फिर उनकी ही कब्र के ऊपर जगह बुक करवा लेते हैं. यहां के लोगों का कहना है कि शहर में और भी कई ऐसे कब्रिस्तान हैं, जहां पर ऐसा पहले भी हुआ है. हालांकि इस तरह की बातें देश के कई अन्य कब्रिस्तान से भी सामने आती रही हैं.

ये भी पढ़ें-Sinking Zone: लगातार धंसता जा रहा है धरती का ये हिस्सा…जान बचाकर भाग रहे हैं लोग! दुनिया भर में बढ़ी चिंता

इस चलन को लेकर क्रिश्चियन कम्युनिटी के जॉर्ज का एक बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है. उनका कहना है कि क्रिश्चियन में ऐसा पहले भी कई बार होता आया है. अक्सर कब्रिस्तान में वो लोग ही अपनी जगह मरने से पहले बुक कराने आते हैं, जिनकी पत्नी अथवा पति की कब्र पहले से ही होती है. जॉर्ज कहते हैं कि पति या पत्नी के प्रेम को देखते हुए उनको एक ही जगह पर दफन किया जाता है. इसके लिए मरने से पहले ही जमीन बुक कर ली जाती है और उनका नाम रजिस्टर में लिखा रहता है. जब उनकी मौत हो जाती है तो उनके परिजन उसी जगह पर उनको दफना देते हैं. जॉर्ज कहते हैं कि कई बार ऐसा भी होता है कि एक ही कब्र में पति अथवा पत्नी को ऊपर नीचे करके दफनाया जाता है. इसके लिए भी मरने से पहले ही बात तय हो जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत; AI डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश, पर्सनैलिटी राइट्स पर दिया यह फैसला

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को दिल्ली हाई कोर्ट से पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अंतरिम राहत…

7 seconds ago

CJP प्रदर्शन के चलते सात मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, दिल्ली बार्डर सहित 8 जगहों पर नाके, 7 ट्रेन रद्द

CJP Protest Jantar Mantar: फरीदाबाद में दिल्ली बार्डर सहित दूसरे जिलों और राज्यों से लगते…

46 seconds ago

‘कोर्ट आना ही पड़ेगा…’, पर्सनैलिटी राइट्स मामले में अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

दिल्ली हाई कोर्ट ने अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कहा है कि यदि…

7 minutes ago

शराब पीने से रोका तो फाड़ दी वर्दी: बीच सड़क पर भिड़ गए ट्रैफिक पुलिस और पूर्व फौजी; देखें VIDEO

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सार्वजनिक जगह पर शराब पीने…

12 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा गया आरा, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे कारोबारी के सिर में मारी गोली

Ara Businessman Murder: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में दिनदहाड़े गोली मारकर एक हार्डवेयर…

13 minutes ago

‘वकीलों की सुरक्षा तय हो…’: कॉकरोच प्रोटेस्ट में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ SCBA का कड़ा प्रस्ताव

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच प्रोटेस्ट में सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मार्च, पुलिस ने लिया…

16 minutes ago