सीसीटीवी फुटेज में आरोपी (फोटो- Screen grab from video- ANI)
Kanjhawala Case: दिल्ली के कंझावला केस की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है. कंझावला केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच एक और सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) सामने आया है, जिसमें एक आरोपी कार के मालिक आशुतोष से 1 जनवरी की सुबह उसके घर के पास मुलाकात करता दिख रहा है. सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब 4.07 बजे एक शख्स आशुतोष को जगाने के लिए उसके घर पहुंचता देखा जा सकता है.
सीसीटीवी फुटेज में सुबह करीब 4.16 बजे आशुतोष को सफेद टी-शर्ट पहने आरोपी से बात करते हुए देखा जा सकता है. फुटेज के मुताबिक, बातचीत के बाद आशुतोष वापस घर जाता है और फिर ग्रे कलर की जैकेट पहनकर सुबह करीब 4.40 बजे बाहर आता है. इसके बाद करीब 4.52 बजे आशुतोष अपनी कार पार्क करता है और अपने घर लौटता है. बता दें कि सड़क पर अंजलि की लाश पड़ी होने के मामले में पहली कॉल पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सुबह करीब 4.11 बजे आई थी.
कंझावला कांड में पुलिस ने 6 आरोपियों आशुतोष, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया है. इस बीच, सूत्रों ने यह भी दावा किया कि आरोपियों में से एक दीपक खन्ना उस दिन घर पर था और अन्य आरोपियों ने उसे पुलिस के सामने कार चलाने की बात स्वीकार करने के लिए जबरन दबाव डाला, क्योंकि वह ड्राइविंग लाइसेंस वाला एकमात्र शख्स था.
आरोपी को उसके घर ले जाने के लिए दीपक अपने चाचा का ऑटो रिक्शा भी लेकर आया था. एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में, घटना वाली रात आशुतोष को कार सौंपने के बाद दीपक के चाचा के ऑटो रिक्शा में बैठकर आरोपी वहां से निकल गया. अभी तक चालक का चेहरा स्पष्ट नहीं हो पाया है.
ये भी पढ़ें: Agra: सिरफिरे ने पहले स्कूटी में मारी टक्कर, युवती से की अश्लील हरकत, फिर चेहरे पर फेंका टॉयलेट क्लीनर
दोस्त के साथ स्कूटी पर पार्टी से लौटते वक्त 20 वर्षीय अंजलि की कार की चपेट में आने और उसके बाद कई किलोमीटर तक घसीटे जाने के बाद दर्दनाक मौत हो गई थी. इस हादसे में उसकी सहेली को मामूली चोट आई थी और वह घटना की मुख्य गवाह है.
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…