दुनिया

Russia-Ukraine War: पुतिन का 36 घंटे के सीजफायर का ऐलान, जानिए यूक्रेन से जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति ने क्यों लिया फैसला

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का ताबड़तोड़ मिसाइलों और बमों से हमला अचानक थम गया. रूस के हथियारों ने आग उगलना बंद कर दिया है क्योंकि पुतिन ने 6 और 7 जनवरी को 36 घंटे के लिए सीजफायर का ऐलान कर दिया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में दो दिनों के युद्ध विराम का ऐलान किया है. जिसको यूक्रेन और अमेरिका ने इसे पुतिन की चाल बताया है. ये युद्ध विराम ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस के अवसर पर किया गया है. पुतिन ने यह फैसला रूस के 76 साल के ईसाई धर्मगुरु पैट्रिआर्क किरिल की अपील के बाद किया है.

पुतिन ने कहा है कि रूसी सेना ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस के दिन यूक्रेन में हमले नहीं करेगी. ऐसे में 6 और 7 जनवरी को रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में काफी अहम दिन माना जा रहा है. रूसी ऑर्थोडॉक्स ईसाई यूरोप के बाकी कैथोलिक ईसाइयों के जैसे 25 दिसंबर को क्रिसमस नहीं मनाते हैं.

इस युद्ध विराम की पैरवी रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल ने की थी. उन्होंने यूक्रेन युद्ध में शामिल सभी पक्षों से क्रिसमस पर शांति बनाए रखने की अपील की थी, ताकि ऑर्थोडॉक्स लोग क्रिसमस की पूर्व संध्या और ईसा मसीह के जन्म के दिन सेवाओं में भाग ले सकें.

पुतिन ने आदेश में क्या-क्या कहा?

पुतिन के इस आदेश को रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने जारी किया है. इसमें पुतिन ने कहा कि परम पावन पैट्रिआर्क किरिल की अपील को देखते हुए मैं रूसी संघ के रक्षा मंत्री को 6 और 7 जनवरी को यूक्रेन में संघर्ष विराम की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश देता हूं. उन्होंने आगे कहा कि जिस क्षेत्र में संघर्ष हो रहा है वहां बड़ी संख्या में ऑर्थोडॉक्स का पालन करने वाले नागरिक रहते हैं. हम यूक्रेनी पक्ष से युद्ध विराम की घोषणा करने का आह्वान करते हैं और उन्हें क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेवाओं में भाग लेने का अवसर देते हैं.

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: भारत ने रोकी वैश्विक तबाही, परमाणु हथियारों पर पीएम मोदी के विचार का रूस पर पड़ा गहरा असर- CIA चीफ ने की जमकर तारीफ

पुतिन ने कहा कि उनकी फौज 6 और 7 जनवरी को यूक्रेन (Russia-Ukraine War) पर हमले नहीं करेगी. यानी दो दिन रूस की तरफ से सीजफायर रहेगा. पुतिन ने यह फैसला रूस के 76 साल के ईसाई धर्मगुरु पैट्रिआर्क किरिल की अपील के बाद किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

20 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

58 minutes ago