खेल

Umran Malik: कश्मीर एक्सप्रेस की 155 kph की रफ्तार पहुंचा रही है टीम इंडिया को नुकसान! ये है कारण

Umran Malik: टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को नई रफ्तार देने वाले उमरान मलिक अपनी ही टीम के काम नहीं आ रहे. बल्कि वो टीम इंडिया की टेंशन और बढ़ा रहे हैं. 149 kph, 150 kph, 155 kph… ये रफ्तार है कश्मीर एक्सप्रेस के नाम से मशहूर उमरान मलिक की. टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के बाद उनकी सबसे तेज गेंद 155 kph की है. श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में भी वो अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को खूब डरा रहे हैं. मगर उस रफ्तार का क्या फायदा, जो अपनी टीम को जीत ही नहीं दिला पाए.

रनों पर लगाम लगाना ज्यादा जरूरी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उमरान ने तीन विकेट लिए. विकेट के तौर पर ये आंकड़ें जरूर अच्छे हैं. मगर अब उनके रन देखिए, उनकी इकोनॉमी पर नजर डालिए, तब आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. उन्होंने 4 ओवर में अहम मौके बहुत रन लुटाए जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: Team India: 19वें ओवर ने फिर डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, कैसे इस मुसीबत से पीछा छुड़ाए भारत?

एक ओवर में 21 रन दिए

किसी भी फॉर्मेट में डेथ ओवर्स काफी मायने रखता है. खासकर टी20 फॉर्मेट में. मगर उमरान मलिक ने दूसरे मुकाबले में 4 ओवर में 12 की इकोनॉमी से 48 रन लुटाए. वहीं सबसे बड़ी चोट उन्होंने 18वें ओवर में दी जब उन्होंने इस ओवर में 21 रन दे दिए थे.

मैच हाइलाइट्स

तीन मैच की टी20 सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर है. दूसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका ने धमाकेदार वापसी करते हुए भारत को ‘चारो खाने चित्त’ किया. टीम इंडिया की न गेंदबाजी चली और नां ही बल्लेबाजी. बची कुची कसर नो बॉल्स और दासुन शनाका की तूफानी बल्लेबाजी ने पूरी कर दी. श्रीलंका ने भारत को पुणे में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 16 रनों से हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 190 रन ही बना सकी. भारत की ओर से केवल सूर्या, अक्षर पटेल और शिवम मावी के बल्ले से रन निकले.

टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण खराब गेंदबाजी थी. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को खूब धोया. हालांकि, भारतीय स्पिनर्स ने काफी हद तक विरोधी बल्लेबाजों पर लगाम लगाया. मगर तब तक देर हो चुकी थी. श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शुरुआत से अंत तकर रनों की रफ्तार कम नहीं होने दी. जिसमें सबसे बड़ा योगदान श्रीलंकाई कप्तान का रहा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

3 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

4 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

4 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

4 hours ago