देश

Kanpur: बहू ने ससुर को सड़क पर पटका, दोनों में बीच बाजार हुई पहलवानों जैसी फाइट

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बहू और ससुर के बीच भरे बाजार में ही फाइट का नजारा देखने को मिला है. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बहू और ससुर एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों ही एक-दूसरे को पटकने की जुगत भिड़ा रहे हैं, लेकिन बहू ससुर से ताकत में अधिक निकली और उसने सड़क पर ससुर को पटक दिया. इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो कि खूब वायरल हो रहा है.

ये वीडियो शहर के नौबस्ता इलाके का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है यहां रहने वाली रश्मि शुक्ला के पति वैभव शुक्ला की दो साल पहले मौत हो गई थी. उनके न रहने के बाद रश्मि ने एक स्कूल में बतौर शिक्षिका पढ़ाना शुरू कर दिया था, ताकि अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर सके. नौकरी के कारण वह बच्चों और सास को लेकर दूसरे घर में रहने लगी थी, लेकिन उनका तमाम सामान पुश्तैनी मकान में रखा रहा.

ससुर बेचना चाहते हैं मकान

तो दूसरी ओर ससुर वेद प्रकाश शुक्ला ने पुश्तैनी मकान को बेचने की योजना बना ली. इस पर रश्मि ने कहा कि वह उसके पति का मकान है, जिसे वह बेचना नहीं चाहती और सास भी उसी के पक्ष में है. फिर भी ससुर नहीं माने और किसी से मकान का सौदा कर लिया. मंगलवार को बहू को पता चला कि ससुर किसी बिल्डर को लेकर मकान पहुंचे हैं और घर का सामान बाहर निकाल रहे हैं. इस पर बहू रश्मि भी मौके पर पहुंच गई और मकान के गेट पर ताला लगा दिया. इस पर ससुर उससे चाभी छीनने लगे. रश्मि ने मीडिया को बताया कि, जब वह जा रही थी, तभी ससुर पीछे से आए और उसे पकड़ लिया. उनसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जोर से पकड़ा था. इस पर किसी तरह छुड़ा कर आगे बढ़ी तो उन्होंने फिर से पकड़ लिया. इस पर सेल्फ डिफेंस में उनको उठा कर पटक दिया. इस बीच दोनों बच्चे दादा और मम्मी के बीच हो रही लड़ाई को देखते रहे तो मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए. किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. इस पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई और समझाकर शांत कराया.

ये भी पढ़ें- Varanasi Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर वापस जा रहे थे श्रद्धालु

शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले पर एसीपी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि, ससुर और बहु में से किसी ने भी एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया है. यह झगड़ा जमीनी-विवाद के चलते हुआ है. अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

1 minute ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे से ग्राइंडर बरामद, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

Premanand Maharaj Disciple Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी ने वृंदावन के गुरु कृपा…

6 minutes ago

ज्वैलरी बेचने वाली लड़की ने जापान में लहराया तिरंगा, 200 मीटर में जीता कांस्य

Asian Games 2026: भारतीय स्टार स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने जापान में 200 मीटर फाइनल में…

33 minutes ago

13 साल बाद IAS की नौकरी छोड़ी, अब नया प्लान क्या है? दिव्या मित्तल ने दिया हिंट, 29 सितंबर को करेंगी बड़ा खुलासा

IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की नौकरी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर…

51 minutes ago

‘यह देख बेहद शर्मिंदगी होती है’, चिराग पासवान ने खुद के ही गठबंधन वाले सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…

2 hours ago