देश

Mathura: नयाति हेल्थ केयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया के साथ वृंदावन में फ्लैट दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

Mathura: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वृंदावन से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कॉरपोरेट लॉबिस्ट और नयाति हेल्थ केयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया (Niira Radia) के साथ 22 लाख की ठगी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, नीरा राडिया ने इस मामले में अपने प्रतिनिधि के जरिए दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है.

मामला मथुरा जिले के वृंदावन थाना क्षेत्र से सामने आया है. लॉबिस्ट और नयाति हेल्थ केयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने ओमेक्स ए अपार्टमेंट में फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है और दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. सूत्रों के मुताबिक राडिया की तरफ से उनके प्रतिनिधि दक्षिणी दिल्ली निवासी जे मुरगन ने केस दर्ज कराया है और संतोष गोयल पर आरोप लगाया है जो कि अलीगढ़ की मधुवन विहार कॉलोनी में रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड में 16 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

शिकायती पत्र में ये कही गई है बात

इस सम्बंध में पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि छटीकरा मार्ग स्थित ओमेक्स इंटरनिटी के गोविंद 2-डी में संतोष गोयल का एक फ्लैट था, जिसे संतोष गोयल ने नयाति अस्पताल को किराए पर दिया था. शिकायती पत्र में आगे लिखा गया है कि इस सम्बंघ में किराया समझौता समय-सीमा खत्म हुआ तो संतोष ने 22 लाख रुपए में फ्लैट बेचने का प्रस्ताव नीरा राडिया को दिया. इस पर उसे चेक दे दिया गया था.

ये लगा है आरोप

शिकायती पत्र में आगे लिखा गया है कि, चेक देने के बाद इटावा के चक्कर नगर निवासी नयाति अस्पताल के कर्मचारी रविंद्र को अधिकार पत्र दे दिए गए और फिर फ्लैट की रजिस्ट्री नीरा राडिया के नाम कराकर दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचने के लिए कहा गया. शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि रविंद्र ने संतोष की मिलीभगत से संबंधित फ्लैट नीरा राडिया के नाम नहीं करा कर रजिस्ट्री को अपने नाम करा ली. इस जानकारी के सामने आने के बाद ही मामला दर्ज कराया गया.

दोषी पर होगी कार्रवाई

वहीं कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि नीरा राडिया की ओर से उनके प्रतिनिधि दक्षिणी दिल्ली निवासी के मॉर्गन की तहरीर पर रविंद्र और संतोष के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त!’: CM योगी का बड़ा बयान, Bajrang Dal को अलर्ट रहने की चेतावनी

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राम मंदिर आंदोलन के…

1 minute ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे से ग्राइंडर बरामद, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

Premanand Maharaj Disciple Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी ने वृंदावन के गुरु कृपा…

6 minutes ago

ज्वैलरी बेचने वाली लड़की ने जापान में लहराया तिरंगा, 200 मीटर में जीता कांस्य

Asian Games 2026: भारतीय स्टार स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने जापान में 200 मीटर फाइनल में…

33 minutes ago

13 साल बाद IAS की नौकरी छोड़ी, अब नया प्लान क्या है? दिव्या मित्तल ने दिया हिंट, 29 सितंबर को करेंगी बड़ा खुलासा

IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की नौकरी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर…

51 minutes ago

‘यह देख बेहद शर्मिंदगी होती है’, चिराग पासवान ने खुद के ही गठबंधन वाले सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…

2 hours ago