देश

अडानी पोर्ट्स का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़ा, कमाई में जबरदस्त उछाल; APSEZ के CEO ने बताई रणनीति

Adani Ports Q2 Results: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे जारी कर कॉर्पोरेट जगत में धूम मचा दी है. कंपनी ने मजबूत ऑपरेशनल मैनेजमेंट और बढ़ते कार्गो ट्रैफिक के दम पर शुद्ध मुनाफे में 27.2% का जोरदार उछाल दर्ज किया है. कंपनी का कुल लाभ 3,109 करोड़ पर पहुंच गया है. इसके साथ ही रेवेन्यू भी लगभग 30% बढ़कर 9,167.5 करोड़ हो गया है. इन शानदार वित्तीय आंकड़ों के बीच, कंपनी ने शॉर्ट सेलर रिपोर्ट और US DOJ जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर भी बड़ी सफाई दी है, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ है.

जारी आंकड़ों के अनुसार, अडानी पोर्ट्स का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27.2% बढ़कर 3,109 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2,445 करोड़ रुपये था. वहीं कंपनी का रेवेन्यू भी 29.7% बढ़कर 9,167.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 7,067 करोड़ रुपये था.

EBITDA अनुपात 1.8 गुना

पहली छमाही में कंपनी की नेट डेब्ट/EBITDA अनुपात 1.8 गुना दर्ज की गई और कुल नकद शेष राशि 13,063 करोड़ रही. अदाणी पोर्ट्स के डोमेस्टिक पोर्ट्स ने 74.2 प्रतिशत का रिकॉर्ड EBITDA मार्जिन हासिल किया, जबकि इंटरनेशनल पोर्ट्स ने 2,050 करोड़ के साथ अब तक की सर्वाधिक आय दर्ज की. लॉजिस्टिक्स बिज़नेस ने 92 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 2,224 करोड़ की कमाई की, वहीं मरीन बिज़नेस ने 213 प्रतिशत की जबरदस्त छलांग लगाते हुए 1,182 करोड़ का राजस्व अर्जित किया.

ये भी पढ़ें: NABARD ने निकाली बंपर भर्ती: आवेदन से पहले चेक करें हर डिटेल

CEO ने बताई रणनीति

कंपनी के डोमेस्टिक पोर्ट्स ने 74.2% की सर्वाधिक EBITDA मार्जिन हासिल की, जबकि इंटरनेशनल पोर्ट्स ने 2,050 करोड़ की आज तक की सबसे ऊंची आय दर्ज की. लॉजिस्टिक्स बिज़नेस की हाफ ईयर रेवेन्यू 2,224 करोड़ रही, जो 92% की साल-दर-साल वृद्धि है. वहीं, मरीन बिज़नेस में 213% की उछाल के साथ 1,182 करोड़ की आमदनी हुई. कंपनी के विकास और रणनीति को लेकर CEO अश्विनी गुप्ता का भी बयान आया है. उन्होंने कहा-

हमारा सतत और लाभदायक विकास हमारे ‘Integrated Transport Utility’ मॉडल की सफलता को दर्शाता है. लॉजिस्टिक्स और मरीन बिज़नेस की तेज़ी ने हमारी ‘पोर्ट टू डोर’ रणनीति को मज़बूती दी है. हम अब वैश्विक सप्लाई चेन में एक वास्तविक एकीकृत खिलाड़ी के रूप में उभर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के NQXT पोर्ट का अधिग्रहण

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कंपनी ने विस्तार की दिशा में कदम तेज़ किए हैं। बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के NQXT पोर्ट के अधिग्रहण को मंज़ूरी दी है, जिससे कंपनी की वैश्विक मौजूदगी और मजबूत होगी. कंपनी की मरीन फ्लीट अब 127 जहाजों तक पहुंच चुकी है और उसने पश्चिम अफ्रीका के जलक्षेत्र में भी संचालन शुरू कर दिया है. श्रीलंका के कोलंबो वेस्ट इंटरनेशनल टर्मिनल ने अप्रैल से अब तक 3.5 लाख TEUs कंटेनर संभाले हैं, जबकि सितंबर में मुंद्रा पोर्ट ने 5,612 कारों की लोडिंग कर नया रिकॉर्ड बनाया.

देश के विकास में अडानी पोर्ट्स का निवेश

देश में भी अदाणी पोर्ट्स बुनियादी ढांचे के विस्तार में लगातार निवेश कर रही है. कोच्चि में 70 एकड़ में 600 करोड़ रुपये की लागत से नया लॉजिस्टिक्स पार्क तैयार हो रहा है, जो ई-कॉमर्स, एफएमसीजी और रिटेल सेक्टर की जरूरतों को पूरा करेगा. गुजरात के वीरोचननगर, राजस्थान के किशनगढ़ और कर्नाटक के मालूर में कंपनी के आईसीडी (Inland Container Depots) को EXIM ऑपरेशंस की मंजूरी मिल चुकी है.

  • लगातार मिल रहा सम्मान
  • इंडिया मैरीटाइम अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट प्राइवेट सेक्टर पोर्ट
  • इंडिया मैरीटाइम अवॉर्ड्स 2025 में ही बेस्ट कंटेनर टर्मिनल ऑफ द ईयर अवॉर्ड
  • पोर्ट सस्टेनेबिलिटी पायनियर अवॉर्ड
  • डिजिटल नौकिक टेक ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड

ये भी पढ़ें: सिर्फ नाश्ता नहीं हेल्थ बूस्टर है पोहा, जानिए खाने सही तरीका

ऑपरेशनल मजबूती और कारोबार में तेजी

अडानी पोर्ट्स के जुलाई-सितंबर 2025 के नतीजे असाधारण ऑपरेशनल मजबूती और कारोबार के तेज विस्तार को दर्शाते हैं. जहां शुद्ध मुनाफा 3,109 करोड़ के पार चला गया है. 1 लाख करोड़ के RDI फंड लॉन्च की खबर भी इसी तरह देश में साइंस और टेक्नोलॉजी के लिए एक नए इनोवेशन इकोसिस्टम के निर्माण की ओर इशारा करती है. इन दोनों ही खबरों से यह स्पष्ट है कि चाहे वह निजी क्षेत्र की अडानी पोर्ट्स हो या सरकारी नीति का RDI फंड, दोनों ही भारत के आर्थिक और वैज्ञानिक भविष्य को एक्सपोनेंशियल गति से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

4 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

12 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago