देश

Kanpur: रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, फिर कमरे में फांसी लगाकर दी जान

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक कबड्डी कोच ने सोमवार को अपने घर में सुसाइड कर लिया. ये कदम उठाने से पहले कबड्डी कोच ने एक रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. वहीं उसके सुसाइड करने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, घर में कोई दिक्कत भी नहीं थी और उसकी कोचिंग भी ठीक-ठाक चल रही थी. फिर भी विक्रांत उपाध्याय ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसकी चर्चा हर किसी की जुबान पर है.

नहीं मिला सुसाइड नोट

पनकी इलाके स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी नगर में रहने वाला विक्रांत अर्मापुर ग्राउंड में लड़कों को कबड्डी की कोचिंग देता था. घर वालों को भी समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्या हुआ था कि उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया. इस बीच पुलिस विक्रांत के घर पहुंची और परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की. वहीं विक्रांत के कमरे की तलाशी भी ली गई लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.

बताया जा रहा है कि विक्रांत ने सुसाइड करने से पहले ‘जीत की हवस नहीं, किसी पे कोई वश नहीं, क्या ज़िन्दगी है ठोकरों पे मार दो, मौत अंत है नहीं तो मौत से भी क्यूं डरें…” गीत के बोल पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसके बाद ही वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया था.

ये भी पढ़ें: अजित पवार के बाद अब जयंत चौधरी की बारी? बीजेपी से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच आया RJD प्रमुख का बयान, जानिए विपक्ष को लेकर क्या कहा

पूरे मामले में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है. वहीं एडीसीपी अशोक कुमार सिंह का भी बयान आया है. उन्होंने बताया कि पनकी में एक कबड्डी कोच ने सुसाइड किया है. इस मामले में अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है. उन्होंने बताया कि कबड्डी कोच के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आगे उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस मामले की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

राऊज एवेन्यु कोर्ट का बड़ा फैसला; सोनिया गांधी के खिलाफ FIR खारिज करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश बदला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने से जुड़े…

5 minutes ago

370 बिरयानी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन प्रणित मोरे की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र, महाराष्ट्र और…

12 minutes ago

ड्रग कार्टेल से डार्कनेट तक… ‘नशामुक्त भारत’ के लिए ANTF सम्मेलन में बनेगी नई रणनीति, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली में 22 सितंबर 2026 से ANTF प्रमुखों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा.…

12 minutes ago

दुकान के अंदर हाथ-पैर बांधकर 10 साल की मासूम से दरिंदगी! दिल्ली में 56 साल का मकसूद गिरफ्तार

Delhi Sadar Bazar News: दिल्ली के सदर बाजार में रात 11 बजे स्टेशनरी खरीदने निकली…

14 minutes ago

1 झपकी और जिंदा जले न्यूरोसर्जन! 3 सेकेंड में आग का गोला बनी कार; देखें खौफनाक VIDEO

Telangana News: तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसे में खम्मम के मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ.…

31 minutes ago

वैभव सूर्यवंशी की इस खूबी के कायल हुए मिस्टर 360! बोले- काश, मेरे पास भी होती

Suryakumar Yadav on Vaibhav Suryavanshi: सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की. SKY ने…

33 minutes ago