देश

Land For Jobs Case: लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट

Lalu Family: लालू परिवार पर एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपना शिकंजा कसा है. नौकरी के बदले जमीन लेने संबंधी घोटाले मामले में सीबीआई ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का नाम शामिल है. इसके साथ ही कई अन्य लोगों के नाम भी इस चार्जशीट में आरोपी के तौर पर शामिल किए गए हैं. सोमवार को अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई.

एक अधिकारी ने बताया कि यह दूसरी चार्जशीट है और इसमें 14 अन्य लोगों के भी नाम शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले आरोपपत्र में सामने आए दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर ही यह चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है.

यह भी पढ़ें- अजित पवार के बाद अब जयंत चौधरी की बारी? बीजेपी से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच आया RJD प्रमुख का बयान, जानिए विपक्ष को लेकर क्या कहा

CBI ने कई बिचौलियों भी किए नामजद

अधिकारियों के मुताबिक, यादव परिवार के सदस्यों के अलावा, सीबीआई ने मामले में एके इन्फोसिस्टम्स (AK infoSystems) और कई बिचौलियों को भी नामजद किया है. वहीं यह बताया कि दूसरा आरोपपत्र इसलिए दाखिल किया गया क्योंकि प्रारंभिक रिपोर्ट दाखिल होने तक आरोपियों की कथित भूमिका के संबंध में जांच पूरी नहीं हो सकी थी. CBI ने आरोप लगाया है कि 2004-2009 में यूपीए सरकार में लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान बिना किसी विज्ञापन या सार्वजनिक सूचना के नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर पसंदीदा लोगों को रेलवे में नियुक्त किया गया. एजेंसी के मुताबिक, रेलवे में नौकरी के बदले में अभ्यर्थियों ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को बाजार भाव से काफी कम दरों पर जमीन बेची थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

5 minutes ago

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

7 minutes ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

24 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

34 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

45 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

54 minutes ago