देश

Kanpur News: मेयर प्रमिला पांडेय ने कबड्डी में आजमाए दांव-पेंच…साड़ी पहन कर उतरीं मैदान में, वायरल हुआ Video

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की मेयर प्रमिला पांडेय का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह लड़कियों के साथ कबड्डी खेलती नजर आ रही हैं. खास बात ये है कि वह साड़ी में ही मैदान में उतर गईं और युवा महिला खिलाड़ियों को डरा कर रख दिया. वायरल वीडियो में वह काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं और दौड़-दौड़ कर खिलाड़ियों के पास जाते हुए दिखाई दे रही हैं. इस उम्र में इतनी फुर्ती के साथ मैदान में उतरने के लोकर उनकी खूब तारीफ की जा रही है.

बता दें कि मेयर प्रमिला पांडेय अपनी कार्यशैली और बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. कभी सांप को अपने हाथ से दूध पिलाकर तो कभी रिवॉल्वर के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालकर वह हमेशा चर्चा में रहती हैं. यानी कुछ अलग अंदाज के उनके वीडियो हमेशा ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी दौरान रविवार को 61 साल की महापौर का कबड्डी खेलते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. महापौर प्रमिला पांडेय मैदान में महिला कबड्डी खिलाड़ियों के साथ कबड्डी के दांव-पेंच खेलते दिखीं. महापौर प्रमिला पांडेय को साड़ी पहन कर कबड्डी खेलते देख हर कोई दंग रह गया. इस दौरान जूही इलाके की महिला पार्षद विद्या वर्मा ने भी महापौर प्रमिला पांडेय का साथ दिया. महापौर को कबड्डी के मैदान में खेलता देख लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, रविवार को किदवई नगर स्थित एक मैदान में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं महापौर प्रमिला पांडेय ने पहले स्थानीय बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी के साथ दीप प्रज्वलन किया और प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: अब चंद्रशेखर आजाद के साथ बातचीत करते दिखे कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम… तेज हुई सियासी हलचल

आयोजित होती रहेंगी ऐसी प्रतियोगिताएं

इस मौके पर महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत युवाओं में खेल-कूद के प्रति जागरूकता पहले की अपेक्षा काफी बढ़ी है. इसका परिणाम भी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा एशियन गेम्स 2023 में किए गए प्रदर्शन में देखने को भी मिला. जहां भारत के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा. इसी के साथ मेयर ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी के इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए इस जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहेंगी.’

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

13 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

51 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago