Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: अब चंद्रशेखर आजाद के साथ बातचीत करते दिखे कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम… तेज हुई सियासी हलचल

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बड़ी हार हुई है. इसी के बाद से कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि ‘सनातन का श्राप कांग्रेस को ले डूबा है.’

फोटो क्रेडिट @AcharyaPramodk

UP Politics:  अपनी ही पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर चर्चा में बने रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम इस बार एक और वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में उनकी तस्वीरें सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के साथ वायरल हुई थी, जिसको लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे तो वहीं ताजा तस्वीरें भीमा आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के साथ सामने आने के बाद यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है. हालांकि ये तस्वीरें खुद प्रमोद कृष्णम ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की हैं.

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मिली करारी हार के बाद से ही पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने कांग्रेस को मिली हार का कारण कांग्रेस नेता द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ की गई बयानबाजी को जिम्मेदारी ठहराया था. कांग्रेस की छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बड़ी हार हुई है. इसी के बाद से कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि ‘सनातन का श्राप कांग्रेस को ले डूबा है.’ इसी के साथ ये भी कहा था कि, ‘DMK सांसद सेंथिल कुमार का सनातन पर हमला ना-क़ाबिल-ए-बर्दाश्त है, माफ़ी माँगे सैंथिल या “संसद” से किया जाये बर्खास्त.’

ये भी पढ़ें- Rajasthan New CM: एक साल के लिए सीएम बनना चाहती हैं वसुंधरा राजे! जेपी नड्डा के ऑफर को ठुकराया

शादी समारोह में हुए थे शामिल

बता दें कि प्रमोद कृष्णम की जो तस्वीरें भीम आर्मी चीफ के साथ वायरल हो रही हैं, वह एक शादी समारोह की हैं. ये तस्वीर खुद कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की है, जिसमें वह भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के साथ नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में वह उनके साथ बात करते नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर एक आरएलडी नेता के यहां हुए शादी कार्यक्रम की है. इसको लेकर प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, “RLD के “वरिष्ठ” नेता चौ.कँवर पाल सिंह के सुपुत्र के विवाह समारोह में आजाद समाज पार्टी के संस्थापक भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण और किसानों की बुलंद आवाज पुष्पेंद्र सिंह एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र राठी सहित कई आत्मीय जनों से भेंट के अविस्मरणीय पल.” बता दें कि इस मौके की उन्होंने 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital