देश

Kanpur News: मिशनरी स्कूल में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, छात्र का ब्रेन वॉश कर रही थी शिक्षिका, मोबाइल चैटिंग से हुआ खुलासा

Kanpur News: तमाम कार्रवाई के बावजूद यूपी में जबरन धर्म परिवर्तन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया है, यहां पर पिछले कई महीनों में धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आए हैं.  मिशनरी स्कूल के टीचर पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है. छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शहर के कैंट स्थित एक स्कूल की टीचर ने हाई स्कूल में पढ़ने वाले उनके बच्चे का ब्रेन वॉश किया और फुसलाकर धर्म परिवर्तन की ओर ले जाने के लिए उससे चैटिंग करती थी. फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

छात्र शुक्लागंज में अपने परिवार के साथ रहता है. परिजनों का कहना है कि उनका बेटा कैंट स्थित ईसाई मिशनरी के स्कूल में हाई स्कूल का छात्र है. इस पूरे मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले तो टीचर ने बच्चे का मोबाइल पर चैटिंग के दौरान ब्रेन वॉश किया और फिर उसके सिर की चोटी कटवा दी. परिजनों ने आरोप लगाया कि टीचर ने उसे चैटिंग के दौरान बताया कि, ईसाई धर्म सबसे शांत और प्रेम करने वाला है. इसी के साथ परिजनों ने ये भी आरोप लगाया कि, टीचर उनके बेटे का ब्रेन वॉश कर जबरन धर्म परिवर्तन कर उसे ईसाई बनाना चाहती हैं. फिलहाल पुलिस ने परिजन व छात्र से मिलकर उनका बयान दर्ज कर लिया है. इसी के साथ परिजनों ने अपने बेटे का स्कूल जाना भी बंद करवा दिया है.

ये भी पढ़ें- अतीक अहमद के बेटों के स्वागत पर किसने मनाया था जश्न? एहजम और आबान ने पुलिस के सामने किया खुलासा

पिता ने पकड़ी थी चैटिंग

इस पूरे मामले को लेकर छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे का पिछले कई महीनों से व्यवहार बदला हुआ नजर आ रहा था. इसके चलते परिवार वालों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई. इस पर माता-पिता ने उस पर नजर रखना शुरू किया और फिर मां ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो सारी हकीकत सामने आ गई. इस मामले में बच्चे कि पिता ने बताया कि, 15 दिन पहले मां जब चैटिंग के जरिए धर्म परिवर्तन का मामला पकड़ा तो उन्होंने स्कूल के फादर से शिकायत की लेकिन उल्टा उनको ही धमका दिया गया. वहीं पिता ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे का स्कूल जाना बंद करा दिया है. शिक्षिका ने चैटिंग के माध्यम से उनके बेटे का इस तरह से ब्रेन वॉश कर दिया था कि, उसे हिंदू रीति रिवाज से होने वाली पूजा पाठ से भी नफरत होने लगी थी. वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय क्षेत्र की पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर छात्र के पिता ने शहर के बाकी पुलिस अधिकारियों को फैक्स के माध्यम से इसकी शिकायत की है और मामले में कार्रवाई की मांग की है.

मामले में बजरंग दल भी उतरा

इस पूरे मामले को लेकर बजरंग दल ने भी अभियान छेड़ने की ठान ली है. बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में 3 दिन बाद भी कानपुर पुलिस ने जांच पड़ताल के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की है. इसके विरोध में बजरंग दल के नेता रामजी उतरे हैं और मोबाइल चैटिंग सहित कई साक्ष्य एडीसीपी पूर्वी को सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago