शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद (फोटो सोशल मीडिया)
Israel-Hamas War: इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच भीषण युद्ध जारी है. इसी दौरान जहां इजरायल के साथ भारत खड़ा है तो वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इजरायल के खिलाफ विरोध के सुर मुखर हुए हैं. इस तरह से भारत में इस युद्ध को लेकर दो भागों में लोग बंट गए हैं. एक वर्ग जो फिलिस्तीन के आतंकियों का विरोध कर रहा है तो एक वर्ग ऐसा भी है जो समर्थन में खड़ा है. जहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाद हमीरपुर में भी फिलिस्तीन के पक्ष में खड़े होने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है तो वहीं लखनऊ की मस्जिदों में शुक्रवार को नमाज के बाद मस्जिदों में फिलिस्तीन आतंकियों के लिए दुआ पढ़ी गई.
बता दें कि फिलिस्तीन के समर्थन में लखनऊ शहर की आसिफी मस्जिद और ईदगाह में जुमे की नमाज के बाद दुआएं पढ़ने का ऐलान शुक्रवार को किया गया था. वहीं इजरायल के समर्थन में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने हजरतगंज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कैंडल मार्च निकाला था. दूसरी ओर फिलिस्तीन के समर्थन में दोपहर को आसिफी मस्जिद में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने जुमे की नमाज के बाद दुआएं करने की घोषणा की थी. वहीं ऐशबाग ईदगाह में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी फिलिस्तीन के समर्थन में दुआ करने की घोषणा की थी.
ये भी पढ़ें– Israel Hamas War: हमास के हमलों पर चीन के बयान से भड़का इजरायल, अपने अधिकारों के लिए कह दी बड़ी बात
अब इस मामले में ताजा अपडेट सामने आ रहा है कि, शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने हमास आतंकियों की तुलना भारत के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद से की है. कल्बे जवाद ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है कि अंग्रेजों के लिए जिस तरह से भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान जैसे देशभक्त आतंकी थे, ठीक उसी तरह हमास को भी आतंकी बताया जा रहा है, जबकि असल में वे देश भक्त हैं.
धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि बमबारी चाहे इधर से हो या उधर से, ये बंद होनी चाहिए. बेगुनाह लोगों की जाने जा रही हैं. इसी के साथ कहा कि गाजा पट्टी वालों का पानी बंद कर दिया गया है, बिजली बंद कर दी गई है. इसी के साथ कहा कि 30 साल तक इजरायल ने पानी और दवा बंद रखा तो क्या वे पीछे हट गए थे. वह फिर खड़े हो गए. इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि, आज वे उनको मार देंगे लेकिन कल वे फिर से खड़े हो जाएंगे.
शिया धर्मगुरु ने मोदी सरकार से इस जंग को बंद करने की अपील की है. इसी के साथ कहा है कि इस जंग का असर पूरी दुनिया पर होगा. उन्होंने कहा कि, इस समय मोदी सबसे पावरफुल शख्सियत हैं दुनिया की. इसलिए सबसे पहले वह कोशिश करें कि जंग बंद हो जाए. इसी के साथ शिया धर्मगुरु ने कहा कि, अगर इजरायल को अमन चैन से रहना है तो फिलिस्तीनियों के अधिकार देने होंगे. इसी के साथ दावा किया कि, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी इजरायल को आक्रमणकारी देश कहा था.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…